फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगरौली: महिला थाना प्रभारी की जीप से बैग चोरी, गोपनीय पत्र वायरल होने से मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 03 Oct 2026 06:01 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

सिंगरौली में महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार की जीप से बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। बैग में रखे बताए जा रहे गोपनीय पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। नीरज भारती से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगरौली जिले में महिला थाना प्रभारी की जीप से बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब बैग में रखे बताए जा रहे विभागीय गोपनीय दस्तावेजों में से एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब पुलिस बैग चोरी और गोपनीय पत्र के वायरल होने की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार वैढ़न स्टेडियम के समीप चौपाटी में नाश्ता कर रही थीं। इसी दौरान उनकी जीप में रखा बैग कथित तौर पर चोरी हो गया। बैग में विभागीय दस्तावेजों के अलावा आधार कार्ड, ईयरबड्स, करीब 4500 रुपये नकद और अन्य सामान रखे होने की बात सामने आई है। मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


पढे़ं: बेटे पर हुआ खून सवार, मां-नाना-नानी और मासूम बहन को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के अनुसार, गोपनीय पत्र सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में नीरज भारती से पूछताछ की जा रही है। वहीं, बैग चोरी में शामिल व्यक्ति की तलाश भी जारी है। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रही है।

गोपनीय पत्र सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा?
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि बैग में रखा बताया जा रहा गोपनीय पत्र आखिर सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा। पत्र किसके हाथ लगा और उसे किस माध्यम से वायरल किया गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि गोपनीय पत्र वायरल करने वाले और बैग चोरी करने वाले व्यक्ति के बीच कोई संबंध है या दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं।

विज्ञापन


निलंबित प्रधान आरक्षक की भूमिका पर भी संदेह
मामले में एक निलंबित प्रधान आरक्षक की भूमिका को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल इस संबंध में कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बैग चोरी की वारदात में कौन शामिल था और गोपनीय पत्र किस तरह सोशल मीडिया तक पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें