फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगरौली: काम में ढिलाई पर कलेक्टर सख्त, सरकारी कामों में लापरवाही पर कड़ा एक्शन, दस पटवारी निलंबित

Fri, 09 Oct 2026 10:26 AM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही को लेकर 10 पटवारियों को निलंबित किया गया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण सहित शासन की अन्य प्रमुख योजनाओं एवं कार्यों में लापरवाही तथा अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा 10 पटवारियों को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


कलेक्टर बैनल ने स्पष्ट किया है कि फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से जोड़ने की दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्य हैं। वहीं सीएम हेल्पलाइन में दर्ज नागरिकों की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण प्रशासन की जवाबदेही से जुड़ा विषय है। इन कार्यों में लापरवाही, उदासीनता अथवा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है।

निलंबित पटवारियों में माड़ा तहसील के राजेश शाह, हलका अमिलिया एवं सुहिरा तथा संदीप अग्रहरी, हलका नगुआ एवं करसुआलाल, सिंगरौली ग्रामीण के अहमद सिद्दीकी, हलका पिपरकुर्द एवं विवेक द्विवेदी, हलका सोलांग, चितरंगी तहसील के विजय सिंह, हलका उड़नी एवं शिव कुमार लाकरा, हलका गोपला तथा दुधमनिया तहसील के धर्मराज गोस्वामी, हलका चीनगो एवं तीरथ यादव, हलका सिल्फोरी तथा देवसर तहसील हलका कुसेडी के पटवारी श्याम लाल सिंह , तहसील बरगवां हलका उज्जैनी गूंजेश्वरी प्रसाद जायसवाल शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: रुट बढ़ने के बाद भी इंदौर में मेट्रो को नहीं मिल रहे यात्री, फेरे कम करने की तैयारी

कलेक्टर गौरव बैनल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी, सीएम हेल्पलाइन तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों और किसानों से सीधे जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति में लापरवाही बरतने अथवा शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें