फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगरौली: नशेड़ी ने की छेड़छाड़ तो महिला ने चप्पलों से धुना, लोगों ने भी जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 10 Apr 2022 05:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

सिंगरौली में महिला से छेड़छाड़ करने पर आरोपी की जमकर पिटाई की गई। महिला ने चप्पलों से पीटा तो लोगों ने भी जमकर धुनाई की है। आरोपी नशे में बताया जा रहा है। पुलिस में शिकायत नहीं की गई। 
विज्ञापन
नशे में धुत अधेड़ ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने उसे सड़क पर ही सबक सिखा दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगरौली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला अधेड़ उम्र के नशेड़ी की चप्पलों से पिटाई करती नजर आ रही है। दरअसल नशेड़ी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। गुस्साई महिला ने पहले चप्पलों से फिर लातों से नशेड़ी को पीट दिया। हालांकि महिला ने थाने में कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार की बताई जा रही है। महिला बैढ़न क्षेत्र में मजदूरी करने आती है। शनिवार दोपहर आंबेडकर चौराहे पर नशे में धुत अधेड़ ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने उसे सड़क पर ही सबक सिखा दिया। पहले तो चप्पलों से पीटा, फिर लातों से मारा। अचानक हुई मारपीट को देख भीड़ लग गई। भीड़ से भी कुछ लोगों ने नशेड़ी को पीटा। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया।

वीडियो में आरोपी भी महिला से मारपीट करता नजर आ रहा है। उसने भी महिला को थप्पड़ और लात मारी। महिला ने बताया कि वह व्यक्ति शराब के नशे में था, इस वजह से उसने गलत हरकत करने का प्रयास किया। कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय ने बताया कि वीडियो सामने आया है। महिला थाने नहीं आना चाहती, उसने शिकायत करने से भी इनकार कर दिया है। बीच सड़क में चप्पलों से पिटाई कर अधेड़ को सबक सिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें