फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: शराब के लिए पति ने मांगे पैसे, पत्नी के मना करने पर मां-बेटी को बेरहमी से पीटा

Sun, 10 Apr 2022 04:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के बिजावर में एक व्यक्ति ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़िता। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में एक व्यक्ति ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के बिजावर का है। यहां के रातनगंज मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय अंजली साहू पर उसके पिता कैलाश साहू ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई है। अंजलि और उसकी मां ने बताया कि वह सुबह घर में नवरात्रि के पूजा-पाठ की तैयारियां कर रही थीं और पूजा करते समय पति ने अचानक से बेटी पर हमला बोल दिया। हमले में मां-बेटी को कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। 

झगड़े की वजह पूछने पर महिला ने बताया कि उसका पति कोई काम-धंधा नहीं करता। उसने शराब के पैसे मांगे थे, पैसे न देने पर उसने बेटी और मुझपे हमला कर दिया। महिला और उसकी बेटी ही काम कर घर का भरण-पोषण करती हैं। हमले के बाद हंगामा कर रहे पति को मोहल्ले वालों ने पकड़कर अलग किया और मामले की सूचना पुलिस में दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें