फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli News: युवक को गोली मारने वाला विधायक का बेटा गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Mon, 14 Aug 2023 08:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

Singrauli News: बीजेपी विधायक राम लल्लू वैश्य के बेटे के पुलिस ने आदिवासी युवक पर गोली चलाने और हत्या का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से अपनी महिला मित्र के यहां छिपा था।
विज्ञापन
आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगरौली जिले में 30 वर्षीय आदिवासी युवक को गोली मारने वाले बीजेपी विधायक राम लल्लू वैश्य के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी महिला मित्र के घर में छिपा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी विवेकानंद वैश्य पर एसपी ने दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मामला सिंगरौली जिले के मोरवा इलाके का है, जहां सूर्यप्रकाश खैरवार नाम के शख्स को विवेकानंद वैश्य ने गोली मारी थी। दरअसल, सूर्यप्रकाश खैरवार के भाई से विधायक के बेटे का किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। जब सूर्यप्रकाश ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो विधायक के बेटे ने उस पर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

महिला मित्र के घर में छिपा था
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विवेकानंद वैश्य फरार हो गया था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी, उसे पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। एसपी मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। रविवार को सूचना पर पुलिस ने विवेकानंद वैश्य को उसकी महिला मित्र के घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बता दें, विधायक के बेटे की दबंगई का यह कोई पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी आरोपी पर कई मामले मोरवा थाने में दर्ज हैं। एक साल पहले खनहना बैरियर पर विवाद के बाद विधायक राम लल्लू वैश्य के बेटे विवेक वैश्य और उसके सहयोगी धर्मेंद्र सिंह ने वनकर्मी पर फायरिंग की थी। जिससे वनकर्मी संजीव शुक्ला घायल हो गए थे। पुलिस ने विवेक वैश्य समेत पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें