फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगरौली: शराब के नशे में कांग्रेस नेता कर रहे थे नागिन डांस, गांव वालों ने जमकर लात-घूंसे बरसाए, फाड़ा कुर्ता

Fri, 06 May 2022 07:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

सिंगरौली में बीच सड़क पर डांस करना कांग्रेस के नेता को भारी पड़ गया। लोगों ने जमकर लात घूंसे बरसाए और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। बताया जा रहा है बीच रास्ते में गाड़ी खड़ी करने पर विवाद हुआ था।
 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राजकुमार दीपांकर के साथ मारपीट की गई। उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगरौली में कांग्रेस नेता का रौब लोगों ने तार-तार कर दिया। सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के विवाद में लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही साथ कपड़े भी फाड़ दिए। नेताजी अब पुलिस के पास पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात कांग्रेस नेता राजकुमार दीपांकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में गांव के एक परिवार में तिलक का कार्यक्रम था, नेता जी गाड़ी रोककर बीच रास्ते में डांस करने लगे। बताया जा रहा है कि नेताजी शराब के नशे में थे। उनकी गाड़ी बीच में खड़ी होने पर समाज के लोगों ने गाड़ी हटाने का आग्रह किया, लेकिन नेता जी ने रौब झाड़ते हुए एक युवक को एक थप्पड़ रसीद कर दिया। इसके बाद गांव वालों ने मिलकर नेता जी की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच किसी तरह उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नेता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरई थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि राजकुमार दीपांकर निवास चौकी क्षेत्र के कारवाही गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, वो बीच रास्ते में गाड़ी रोककर डांस करने लगे। इसी बीच गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया। नेता ने एक युवक पर थप्पड़ मार दिया। उन्होंने बताया कि राजकुमार दीपांकर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें