फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi: दूसरी कक्षा के छात्र से उठवाया मैला, इनकार किया तो शिक्षक पीटा, स्कूल से निकालने की धमकी, अब FIR दर्ज

Tue, 06 Feb 2024 08:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले के सरकारी स्कूल में दूसरी क्लास के छात्र से मैला उठवाने का मामला सामने आया है। सात वर्षीय छात्र ने जब इससे इनकार किया तो टीचर ने उससे मारपीट की। स्कूल से निकालने की धमकी भी दी। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बहरी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी में एक ऐसा नजारा सामने आया है, जहां शिक्षा के साथ ही साथ पूरे शिक्षा विभाग को शिक्षक ने शर्मसार कर दिया और सरकार के 'सब पढ़े सब बढ़े' के मंसूबों पर अब पानी फेर दिया गया है। दरअसल, पूरा मामला जिले के जनपद शिक्षा केंद्र सिहावल अंतर्गत बहरी थाना क्षेत्र के संकुल केंद्र पोखरा के क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला पोखरा के सथार टोला में स्कूली बच्चे से अब प्रधानाध्यापक के द्वारा मैला साफ करने का मामला प्रकाश में निकलकर सामने आया है।

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला एक फरवरी का है। जहां शासकीय प्राथमिक शाला पोखरा सथार टोला में कक्षा दो में पढ़ने वाला छात्र बालेंद्र साहू लगभग सुबह 10 बजे स्कूल पहुंचा। जहां वहां के शिक्षक मणिराज सिंह गोंड के द्वारा विद्यालय खोलते हुए छात्र से यह कहा गया कि कमरे में गंदगी पड़ी हुई है, आप उसे हटा दो। जब हटाने से छात्र ने मना कर दिया तो शिक्षक आग बबूला हो गया और बच्चे से मारपीट की है। साथ ही यह कहा गया है कि यदि नहीं फेंकोगे तो कल से स्कूल नहीं आने दूंगा।

वहीं, मिली जानकारी के अनुसार मार खाने की वजह से बच्चा शिक्षक से डर गया। जहां वही जिस थाली में बच्चों को मध्यान्ह भोजन परोसा जाता है, वही थाली शिक्षक ने बच्चे को दिया, जिसमें मैला भर कर बच्चे ने कमरे से बाहर उसे फेंक दिया था। इतना ही नहीं वह थाली बच्चे से धुलवाई एवं उसी में बच्चे को उस दिन बने मध्यान्ह भोजन में खिचड़ी परोस कर दिलवाया। छुट्टी के बाद बच्चे ने माता-पिता को बताया। जहां अब दूसरे दिन उसके पिता रवि नंदन साहू के द्वारा बहरी थाना में शिक्षक मणिराज सिंह के खिलाफ आवेदन दिया गया, जिस पर धारा-323, 504, 75 के तहत मामला पंजीबद्ध कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें