फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi Crime: एक ही पेड़ पर युवक-युवती की लटकी मिली लाश, हत्या या आत्महत्या के कारणों में जुटी पुलिस

Mon, 02 Sep 2024 06:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

एक ही पेड़ पर युवक और युवती की लाश लटकी हुई मिली है। हत्या है या आत्महत्या, फिलहाल पुलिस कारणों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के आदिवासी अंचल कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रौहाल में पलाश के पेड़ पर युवक और युवती की लड़की हुई लाश सोमवार के दिन देखी गई। इसके बाद जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या या आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक और एक युवती एक ही पेड़ में एक ही रस्सी के फंदे में लटके हुए मिले। इसकी वजह से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है। गांव वाले ने इसकी सूचना कुसमी पुलिस को दी। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है और पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।

घटना के बारे थाना प्रभारी कुसमी भूपेश बैस ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक युवक का नाम रमदमन सिंह है। जो की ग्राम राहौल का रहने वाला है। इसके अलावा युवती नाबालिग है, जो अपने नानी के यहां उसी गांव में आई हुई थी। युवक भी मुंबई में रहकर काम किया करता था, जो तीन दिन पहले अपने यहां आया था और रविवार दोपहर एक बजे से घर से घूमने के लिए निकला हुआ था। जहां आज सोमवार के दिन दोनों की एक ही फांसी के फंदे से पलाश के पेड़ में लटकी हुई लाश मिली। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम करने के लिए भिजवा दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें