फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: 'मेरे फूफा को तालाब में धक्का दिया, देखते-देखते वो डूब गए', बच्चे ने सुनाई आंखों देखी; हादसा हत्या में बदल

Thu, 31 Jul 2025 11:52 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

MP Crime News: सीधी जिले के चोभरा दिग्विजय गांव में युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पहले इसे हादसा माना गया, लेकिन मृतक के साले के बेटे के बयान के बाद मामला हत्या में बदल गया। पुलिस अब जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
युवक की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीधी जिले की रामपुर नैकिन तहसील के चोभरा दिग्विजय गांव में एक युवक की संदिग्ध हालत में तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मझिगवां निवासी राजकुमार कोल (30) के रूप में हुई है। राजकुमार अपने ससुराल आया था, इस दौरान तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत को पहले हादसा माना जा रहा था, लेकिन युवक के साले के बच्चे के बयान के बाद यह हत्या में बदल गया है।  

विज्ञापन

जानकारी के अुनसार, घटना मंगलवार शाम की है। शिवशंकर कोल ने बताया कि उनके पास शाम करीब 6:30 बजे एक कॉल आया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि उनका दामाद राजकुमार तालाब में डूब गया है। सूचना पर वे तत्काल मौके पर पहुंचे, तब तक तालाब के पास गांव वालों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस को सूचना देकर राजकुमार की तलाश शुरू की गई। शुरुआत में जानकारी मिली कि राजकुमार शाराब के नशे में तलाब में गिर गया है। लेकिन, कुछ देर बाद मृतक के भतीजे ने पूरा राज खोल दिया। 

ये भी पढ़ें: सारिक मछली के भाई शाहवर पर दुष्कर्म का केस दर्ज, यासीन भी आरोपी; तब नाबालिग थी पीडिता

राजकुमार के साले के बेटे राहुल ने पुलिस को बताया-  मेरे फूफा राजकुमार तालाब किनारे वरुण, गब्बर, संजय और लालू के साथ पार्टी कर रहे थे। इस दौरान वरुण ने उन्हें तालाब में धक्का दे दिया। फूफा तैर नहीं पा रहे थे, देखते ही देखते वे पानी में डूब गए। इसके बाद सभी लोग मौके से भाग गए। मैंने गांववालों को इसकी सूचना दी। 

ये भी पढ़ें: 'साईं बाबा की मूर्ति कुएं में डाल दो,फोटो जला दो': महामंडलेश्वर बोले- हम फकीर की पूजा क्यों करें?
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि हादसे के करीब 13 घंटे बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाल लिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भतीजे राहुल के बयान के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बताए गए फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।  

ये भी पढ़ें:  'मैं जा रही हूं', जिस पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, वो HC का जज बना तो महिला जज ने दिया इस्तीफा; भावुक कर देगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें