सीधी जिले के ककरहाझार में मेरठ के 'नीले ड्रम' जैसा कांड सामने आया। सीधी में भी एक महिला ने मेरठ की 'मुस्कान' जैसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। जैसे मेरठ की 'मुस्कान' ने पहले अपने पति को चाकू मारकर उसकी हत्या की थी और फिर शव को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया था। कुछ इसी तरह सीधी की इस बेरहम पत्नी ने भी अन्य युवक के प्रेम में पड़कर पति के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। पति आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।