फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: अलोप माता मंदिर पर प्रसाद लेने गए मासूम, फिर तालाब में नहाने लगे, डूबने से दो की मौत

Tue, 22 Jul 2025 05:37 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले में दो मासूम बच्चे तालाब में नहाने चले गए। इस दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दो बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत ग्राम मेडरा में मंगलवार दोपहर प्रसाद लेने गए दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 6 वर्षीय आयुष पाल पिता राजबहोर पाल और 7 वर्षीय अजय पाल पिता होरिल पाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'कुछ नेता कहते हैं मैं लाया, उन्हें मैं से फुर्सत नहीं', बिना नाम लिए तोमर का सिंधिया पर हमला; वीडियो

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे गांव के अलोप माता मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। इसी भंडारे में प्रसाद लेने के लिए गांव के कई बच्चे मंदिर पहुंचे थे। भंडारे के दौरान चार बच्चे पास के खेतों में बने तालाब में नहाने चले गए। इस दौरान अजय और आयुष गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ गए अन्य बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग पहुंचे दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महिला पर आया तांत्रिक का दिल, बनाना चाहता था संबंध, मना किया तो दुष्कर्म कर ऐसे ली जान; पूरी कहानी

मृतक आयुष के पिता राजबहोर पाल ने बताया कि भंडारे के कारण उनका बेटा स्कूल नहीं गया था और गांव के अन्य बच्चों के साथ मंदिर चला गया था। जब वह देर तक घर नहीं लौटा, तो चिंता हुई। इसके बाद उसके डूबने की सूचना मिली।  थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि एक खेत तालाब में तब्दील हो चुका है, जो बारिश के चलते लबालब भर गया था। बच्चे उसमें नहाने चले गए और दुर्भाग्यवश वे डूब गए। शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। 
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें