फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी बस हादसा : मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बस चालक गिरफ्तार

Wed, 17 Feb 2021 03:02 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
विज्ञापन
सीधी बस हादसे में पीड़ितों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में सीधी से सतना आ रही जिस बस के नहर में गिरने से 51 लोगों की मौत हो गई थी, उस बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीधी पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। रामपुर नैकिन थाना पुलिस और पीवराव चौकी पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधी जिले के रामपुर नैकीन का दौरा किया और बस हादसे में मृतकों के परिवार वालों से मुलाकात की। घटनास्थल से अब तक 50 लोगों के शवों को बाहर निकाला जा चुका है। 



बता दें कि मंगलवार को 50 से ज्यादा यात्रियों को सीधी से सतना ले जा रही बस बाणसागर नहर में गिर गई थी, इस हादसे में सात यात्री तैर कर नहर से बाहर निकल गए थे। अब तक 50 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जिसमें से कल रात ही 47 लोगों के शव निकाले जा चुके थे। 
विज्ञापन


मृतकों में पांच महीने की बच्ची का भी शव मिला है और तीन लापता लोगों की तलाश जारी है। रीवा के सिमरिया निवासी बस ड्राइवर बालेंद्र विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका एक ड्राइविंग लाइसेंस हादसे में बह गया था, जबकि दूसरी रीवा में है। वहीं गाड़ी के दस्तावेज सतना में हैं। 

बस में कुल 63 यात्री सवार थे, इनमें से तीन यात्री हादसे से पहले ही बस से उतर गए थे। वहीं 60 यात्रियों में से मात्र छह लोगों की ही जान बचाई गई है। राज्य सरकार ने बस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें