फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2022: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दो दिन व्रत-पर्व शंका समाधान, जानें मुहूर्त और व्रत पारण का समय

Thu, 18 Aug 2022 08:14 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

कृष्ण जन्मोत्सव पर्व 18 अगस्त गुरुवार स्मार्त एवं 19 अगस्त शुक्रवार के दिन वैष्णव सम्प्रदाय से जुड़े भक्तों द्वारा मनाया जाएगा। जन्माष्टमी जिसके आगमन से पहले ही उसकी तैयारियां जोरो-शोरो से आरंभ हो जाती है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व इस साल 18 अगस्त गुरुवार स्मार्त एवं 19 अगस्त शुक्रवार के दिन वैष्णव सम्प्रदाय से जुड़े भक्तों द्वारा मनाया जाएगा। जन्माष्टमी जिसके आगमन से पहले ही उसकी तैयारियां जोर-शोर से आरंभ हो जाती हैं और पूरे भारत वर्ष में जन्माष्टमी पर्व पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

विज्ञापन

 

ज्योतिषाचार्य गणेश शर्मा के मुताबिक, पिछले साल की तरह इस साल भी दो दिन अष्टमी व्याप्त होने से जन्माष्टमी व्रत एंव उत्सव के संबंध में संशय बना हुआ है। इसी कारण पुराणों और धर्मग्रंथों में कृष्ण जन्माष्टमी व्रत व उत्सव का निर्णय स्मार्त मत (गृहस्थ और सन्यासी) व वैष्णव मत (मथुरा वृन्दावन) सम्प्रदाय के लिए अलग- अलग सिद्धांतों से किया है।

 

गृहस्थ और उतरी भारत के लोग कृष्ण जन्माष्टमी व्रत पूजा अर्धरात्रि व्यापिनी अष्टमी रोहिणी नक्षत्र वृषभ लग्न मे करते हैं, जबकि वैष्णव मत वाले लोग विशेष कर मथुरा वृन्दावन अन्य प्रदेशों में उदयकालिन अष्टमी (नवमी युता) के दिन ही कृष्ण उत्सव मनाते आ रहे हैं। अर्द्धरात्रि को अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र हो या न हो इस बात को महत्व नहीं देते हैं। जन्म स्थली मथुरा को आधार मानकर मनाई जाने वाले श्रीकृष्ण उत्सव के दिन ही सरकार छुट्टी की घोषणा करती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत तथा जन्मोत्सव दो अलग-अलग स्थितियां हैं।

जन्माष्टमी निर्धारण के नियम

  • अष्टमी पहले ही दिन आधी रात को विद्यमान हो तो जन्माष्टमी व्रत पहले दिन किया जाता है।
  • अष्टमी केवल दूसरे ही दिन आधी रात को व्याप्त हो तो जन्माष्टमी व्रत दूसरे दिन किया जाता है।
  • अष्टमी दोनों दिन आधी रात को व्याप्त हो और अर्धरात्रि (आधी रात) में रोहिणी नक्षत्र का योग एक ही दिन हो तो जन्माष्टमी व्रत रोहिणी नक्षत्र से युक्त दिन में किया जाता है।
  • अष्टमी दोनों दिन आधी रात को विद्यमान हो और दोनों ही दिन अर्धरात्रि (आधी रात) में रोहिणी नक्षत्र व्याप्त रहे तो जन्माष्टमी व्रत दूसरे दिन किया जाता है।
  • अष्टमी दोनों दिन आधी रात को व्याप्त हो और अर्धरात्रि (आधी रात) में दोनों दिन रोहिणी नक्षत्र का योग न हो तो जन्माष्टमी व्रत दूसरे दिन किया जाता है।
  • अगर दोनों दिन अष्टमी आधी रात को व्याप्त न करे तो प्रत्येक स्थिति में जन्माष्टमी व्रत दूसरे ही दिन होगा।
  • स्मार्त मत वाले प्रायः व्रत निर्णय तिथि को आधार मानकर ही करते हैं।
  • वैष्णव संप्रदाय से जुड़े लोग उदयकालीन तिथि होने से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अगले दिन मनाएंगे।
  • वैष्णव और स्मार्त सम्प्रदाय मत को मानने वाले लोग इस त्योहार को अलग-अलग नियमों से मनाते हैं।
कौन है स्मार्त और वैष्णव

हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार, वैष्णव वे लोग हैं जिन्होंने वैष्णव संप्रदाय में बतलाए गए नियमों के अनुसार विधिवत दीक्षा ली है। ये लोग अधिकतर अपने गले में कण्ठी माला पहनते हैं और मस्तक पर विष्णुचरण का चिन्ह (टीका) लगाते हैं। इन वैष्णव लोगों के अलावा सभी लोगों को धर्मशास्त्र में स्मार्त कहा गया है। दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि वे सभी लोग, जिन्होंने विधिपूर्वक वैष्णव संप्रदाय से दीक्षा नहीं ली है, स्मार्त कहलाते हैं।

विज्ञापन

कृष्ण जन्माष्टमी का मुहूर्त

कृष्ण जन्माष्टमीऽयं निशीथव्यापिनी ग्राह्या। पूर्वदिन एव निशीथयोगे पूर्वा।।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसलिए जन्माष्टमी रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाना सर्वोत्तम माना गया है, परन्तु पंचांग के अनुसार इस साल 19 अगस्त की मध्यरात्रि के बाद रात्रि एक बजकर 55 मिनट से रोहिणी नक्षत्र आरम्भ होगा। अतः रोहिणी नक्षत्र 18 और 19 दोनों ही दिन मध्यरात्री रात्रि के समय नहीं रहेगा।
जन्माष्टमी की तिथि: 18 एवं 19 अगस्त
अष्टमी तिथि आरंभ रात 09 बजकर 20 मिनट से (18 अगस्त)
अष्टमी तिथि समाप्त रात 10 बजकर 59 मिनट तक (19 अगस्त)
निशिथ (रात्रि) पूजा का समय (18 अगस्त) रात 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 42  मिनट तक


शास्त्र के अनुसार पारण समय

पारण समय अगस्त 19 को 10:58 बजे के बाद
शास्त्र के अनुसार वैकल्पिक पारण समय
पारण समय 19 अगस्त को प्रातः 05:45 बजे के बाद भी किया जा सकता है।
इस साल वैष्णव कृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाई जाएगी। 19 तारीख को व्रत रखने वालों के लिए निशिता पूजा का समय रात 11:59 से 12:43 तक रहेगा और पारण का समय 20 अगस्त को प्रातः 05:45 बजे के बाद होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें