फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज बेचैन : मप्र में कोविड-19 के गहराते संकट पर इंदौर में जताई चिंता, बोले- मुश्किल से पाया था काबू

Tue, 23 Mar 2021 10:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश में इंदौर कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित जिला है। यहां हाल के दिनों में महामारी के नए मामलों में बड़ा इजाफा हुआ है। जिले में 24 मार्च 2020 लेकर अब तक महामारी के कुल 64,896 मरीज मिले हैं। इनमें से 945 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
 
विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan - फोटो : instagram/Shivraj Singh Chauhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार उछाल के मद्देनजर लोगों को आगाह करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को इंदौर में कहा कि वह सूबे में महामारी के गहराते संकट से बेचैन हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि मौजूदा हालात के मद्देनजर वे महामारी से बचाव की हिदायतों का पूरी तरह पालन करें।
विज्ञापन

कोविड-19 को लेकर एक जन जागरूकता कार्यक्रम में शिवराज ने कहा कि हमने बहुत मुश्किल से इस महामारी पर नियंत्रण प्राप्त किया था और एक वक्त ऐसा भी आया जब राज्य भर में (दैनिक आधार पर) इसके नए मामलों की संख्या घटकर महज 141 रह गई थी, लेकिन आज इसके 1,500 से ज्यादा नए मामले सामने आए जिनमें अकेले इंदौर के 387 मामले शामिल हैं।
होली घरों में ही मनाना होगी
चौहान ने कहा कि यह एक खतरनाक संकेत है और हमें समय रहते संभलना होगा। इसलिए लोगों को भीड़-भाड़ वाले उत्सव मनाना कुछ दिनों के लिए छोड़ना होगा और अपने घरों में ही होली मनानी होगी। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि राज्य में कोविड-19 की ताजा लहर इसकी पिछली लहर से तेज है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के चलते वहां से यात्री बसों के मध्यप्रदेश आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और सीमाओं पर निगरानी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन सिर्फ रविवार को
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह हर्गिज नहीं चाहते हैं कि राज्य में लंबी अवधि का लॉकडाउन लगाया जाए क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था ध्वस्त, व्यापार चौपट और गरीबों का जीना मुश्किल हो जाता है एवं उनकी रोजी-रोटी छिन जाती है। हम ऐसा होने देना नहीं चाहते। इसलिए राज्य के बड़े शहरों में केवल रविवार को लॉकडाउन जारी रहेगा।
सायरन बजते ही थम गए लोग
चौहान ने कोविड-19 को लेकर आम जन में जागरूकता फैलाने के लिए राज्य सरकार के "संकल्प" अभियान के तहत इंदौर की मशहूर चाट-चौपाटी "56 दुकान" में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान जब सायरन बजा, तो वह अन्य लोगों के साथ अपनी जगह पर थमे दिखाई दिए। चश्मदीदों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 56 दुकान क्षेत्र के दुकानदारों और ग्राहकों को मास्क पहनाए। इसके साथ ही, दुकानों के सामने ग्राहकों के लिए शारीरिक दूरी बरकरार रखने के चिन्ह लगाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें