फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं हर विभाग का मंत्री हूं और सरकार सुचारू रूप से काम कर रही है: शिवराज चौहान

Wed, 08 Jul 2020 03:24 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट कर दिया है कि विभागों के बंटवारे को लेकर कोई खींचतान नहीं है। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से सवाल किया गया कि नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों के वितरण में देरी क्यों हो रही है? 

विज्ञापन


इस पर सीएम चौहान ने जवाब दिया कि मैं हर विभाग का मंत्री हूं और सरकार सुचारू रूप से काम कर रही है। मंत्रिमंडल की कल बैठक होने वाली है। सब कुछ कल ही होगा। 
 

माना जा रहा है कि विभागों के बंटवारे को लेकर पार्टी में कलह हो रही है। दूसरी तरफ, विभागों के बंटवारे को लेकर हो रही कलह पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री चौहान को घेरना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को कहा था कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार तीन खेमों में बंट गई है। कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कहा था, 'मध्यप्रदेश में भाजपा तीन खेमों में बंट गई है। 1. महाराज, 2. नाराज और 3. शिवराज'।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें