फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन में लिए उत्सव नहीं सेवा का अवसर: शिवराज सिंह

Sun, 06 Mar 2016 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • शिवराज का जन्मदिन
  • जरूरतमंदो की मदद
  • वृद्धाश्रम भी पहुंचे
  • मोदी ने दी बधाई
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के मौके को सेवा का अवसर बताया। शनिवार को शिवराज का जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने विकलांगों को ट्राई साइकिल व अन्य जरूरी सामानों का वितरण किया।
विज्ञापन


अपने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और जरूरतमंद लोगों की मदद की। वह अनाथालय और वृद्धाआश्रम भी गए जहां उन्होंने पलंग और बिस्तर का वितरण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए वह अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देंगे। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए यह उत्सव नहीं सेवा का अवसर है।'
विज्ञापन

मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

शिवराज सिंह चौहान - फोटो : PTI
मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही दिव्यांग स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलेगा जिसमें कृत्रिम अंग और उपकरण बांटकर उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

एक अन्य कार्यक्रम में हिस्ला लेने के दौरान उन्होंने पांच महिलाओं को सिलाई मशीन और 70 कुष्ठ रोगियों को भोजन पात्र बांटे। इस दौरान राजस्व मंत्री रामपाल सिंह समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।

शिवराज सिंह के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनको बधाई भी दी। ट्वीट में मोदी ने लिखा, 'चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाईयां हासिल की।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें