इस मामले पर भोपाल डीआईजी श्री इरशाद वली ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो को एडिट कर छवि खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में साइबर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
दिग्विजय का शिवराज पर हमला
चौहान के एजेंटों द्वारा बुधनी के आदिवासियों को 4.50 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया और उनके कार्यकाल में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। मैंने उन्हें पत्र लिखा था कि अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो मैं उनके आवास पर विरोध प्रदर्शन करूंगा। इसने भाजपा को परेशान कर दिया। इसकी जांच की जानी चाहिए कि वीडियो को किसने संपादित किया था।