फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivraj Singh: स्कूली बच्चों के साथ शिवराज ने गाया गीत- बच्चे मन के सच्चे, सांदीपनी विद्यालय का शुभारंभ किया

Mon, 24 Aug 2026 08:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में 38 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनी विद्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके साथ ‘बच्चे मन के सच्चे’ गीत भी गाया। शिवराज ने सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने के अपने सपने पर भी बात की।
विज्ञापन
रायसेन में बच्चों के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिहं चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को रायसेन में 38 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सांदीपनी विद्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन से पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने पूजा-अर्चना की और फिर भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यालय की कक्षाओं का दौरा किया और विद्यार्थियों के बीच काफी समय बिताया। उन्होंने बच्चों से सहज अंदाज में संवाद करते हुए उनके भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के साथ गाया गीत और ली तस्वीरें
एक छात्रा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद, शिवराज सिंह ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए ‘बच्चे मन के सच्चे, सारे जग की आंख के तारे...’ गीत गाया। छोटे बच्चों ने अपने हाथों से बनाई पेंटिंग और राखियां शिवराज सिंह चौहान को भेंट कीं। कक्षा दो के विद्यार्थियों ने उनसे ‘आई लव यू’ कहा तो उन्होंने भी उत्तर में ‘आई लव यू टू’ कहा। उन्होंने संगीत, गायन और नृत्य का अभ्यास कर रहे बच्चों से मुलाकात की, उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और तस्वीरें भी खिंचवाईं।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: पीडब्ल्यूडी विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, ठहर सकेंगे आम नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों को निजी से बेहतर बनाने का सपना
मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनका एक सपना पूरा होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे हमेशा चाहते थे कि सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से बेहतर बनें। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सीएम राइज स्कूल शुरू किए गए थे, जिन्हें अब संदीपनी विद्यालय के नाम से जाना जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें