फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में मंगलवार को 24 घंटे का शडटाउन, शहर में दो दिन रहेगा जलसंकट

Mon, 24 Aug 2026 08:25 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में मंगलवार को नर्मदा लाइन के शटडाउन के चलते शहर की जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहेगी। नगर निगम एक दिन के लिए जलूद से पानी की सप्लाई बंद कर पाइपलाइन लीकेज, वाल्व बदलने और इंटरकनेक्शन के काम करेगा।
विज्ञापन
इंदौर शहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में नर्मदा लाइन के अलग-अलग कामों के लिए मंगलवार को नगर निगम नर्मदा लाइन पूरे दिन के लिए बंद रखेगा। इसका असर दो दिन शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ेगा। दो दिन शहर की टंकियाँ ठीक से नहीं भर पाएँगी और शहर के बड़े हिस्से में नल नहीं आएँगे। पश्चिमी क्षेत्र की पाँच टंकियाँ यशवंत सागर तालाब के पानी से भरती हैं। उस इलाके में जलापूर्ति प्रभावित नहीं होगी।

विज्ञापन

 

शटडाउन के दौरान महूनाका क्षेत्र में एक वाल्व बदला जाएगा। इसके अलावा बिलावली क्षेत्र में 1200 एमएम पाइपलाइन के लीकेज को सुधारा जाएगा। वहीं, राजेंद्र नगर ब्रिज के नीचे पुरानी पाइपलाइन में लीकेज के सुधार के साथ इंटरकनेक्शन का काम और नया वाल्व लगाया जाएगा। इन कामों को पूरा करने के लिए अफसरों ने एक दिन की मियाद तय की है। मंगलवार सुबह जलूद से सप्लाई बंद की जाएगी।
 

शटडाउन के कारण अन्नपूर्णा, स्कीम नंबर 103, छत्रीबाग, राजमोहल्ला, द्रविड़ नगर, लोकमान्य नगर, महाराणा प्रताप नगर, नरवल, कुशवाह मोहल्ला, टिगरिया, बाणगंगा, सुभाष चौक, सदर बाजार, जिंसी हाट, मल्हार आश्रम, गांधी हॉल, भक्त प्रह्लाद नगर, एमओजी लाइन और जय हिंद नगर की टंकियाँ पूरी तरह खाली रहेंगी। वहीं, 26 अगस्त को पूर्वी क्षेत्र की टंकियाँ भी कम मात्रा में ही भरी जा सकेंगी। इस कारण वहाँ भी कम दबाव से नल आएंगे।

विज्ञापन


 

जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि जिन इलाकों में नल नहीं आएँगे, वहाँ पानी के टैंकरों से जल वितरण किया जाएगा। मरम्मत का काम यदि जल्दी खत्म हो जाता है तो पंप फिर शुरू कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें