फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ करें तो प्रबंधन और भाजपा में कोई अपनी इच्छा से आए तो खरीद-फरोख्तः शिवराज सिंह चौहान

Sat, 07 Nov 2020 07:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

कमलनाथ के होर्स ट्रेडिंग वाले बयान को लेकर अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि उप चुनाव में भाजपा शानदार सफलता हासिल करेगी, इसी के पूर्वाभास के कारण कांग्रेस और कमलनाथ जी बौखला रहे हैं और इस तरह के अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन



सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ने हार के पहले से ही भूमिका बनाना शुरू कर दी है। लेकिन आज मैं एक बात कहना चाहता हूं कि कांग्रेस, कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हैं कि हम जोड़-तोड़ करते हैं। भारतीय जनता पार्टी किसी के पास नहीं गई, कांग्रेस के लोग भारतीय जनता पार्टी में आए। वहीं जब कमलनाथ जी करते हैं, वे उसे मैनेजमेंट कहते हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें