मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
उपचुनाव से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने रानी पद्मावती की याद में भोपाल में एक स्मारक बनाने की एवं उनकी शौर्य गाथा को अगले सत्र से पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की है। वहीं उन्होंने कहा कि भंसाली की फिल्म "पद्मावत" का विरोध करने वालों के खिलाफ मामले वापस ले लिए जाएंगे। उन्होंने भंसाली की फिल्म को समाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया।
मुख्यमंत्री ने ट्विटर के जरिये जानकारी देते हुए लिखा की भोपाल के मनुआभान की टेकरी पर महारानी पद्मावती का स्मारक बनाया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल बने, जो स्मारक के स्वरूप की रूपरेखा बनाएं, ताकि हम सबकी अपेक्षा के अनुरूप उनका स्मारक बन सके।
वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि इसके अलावा 'महाराणा शौर्य पुरुस्कार' और 'पद्मिनी पुरुस्कार' प्रतिवर्ष मध्यप्रदेश सरकार की ओर से प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार स्वरूप दो लाख रुपये नगद राशि प्रदान की जाएगी।