फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर 12 साल पूरे, बीजेपी के जश्न का NCRB की रिपोर्ट ने जायका बिगाड़ा

Tue, 05 Dec 2017 12:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सत्ता की कुर्सी पर आसीन होने के 12 साल पूरा होने के मौके पर सत्ताधारी पार्टी भले ही '12 साल, बेमिसाल' के नारे के साथ जश्न मना रही हो,  लेकिन 30 नवंबर को राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की साल 2016 के लिए जारी की गई रिपोर्ट ने शायद इस जश्न का मजा किरकिरा कर दिया। वो भी बमुश्किल सिर्फ 24 घंटों के बाद जब चौहान ने ये उपलब्धि हासिल की जो उनके पहले उनका कोई भी पूर्ववर्ती मध्य प्रदेश के इतिहास में हासिल करने में सफल नहीं हो पाया था। 
विज्ञापन


यही नहीं, यह रिपोर्ट गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह के उस बयान के 48 घंटों के भीतर सामने आई कि, 'मध्यप्रदेश सरकार मध्यप्रदेश को हमारी लड़कियों के लिए भयमुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, और सरकार राज्य में महिलाओं के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी। 

यह भी पढ़ें: शिव के राज में बच्चियों और महिलाओं से रेप के मामले में मध्य प्रदेश सबसे आगे

सत्तारूढ़ दल के लिए यह मामला तब और बदतर तब हो गया जब तीन दिनों के गतिरोध के बाद विधानसभा स्पीकर डॉ. सीताशरण शर्मा ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर चर्चा के लिए विपक्षी कांग्रेस पार्टी की मांग को मान लिया। 
विज्ञापन


गुरुवार को की गई मांग को शुक्रवार को चर्चा के लिए स्वीकार कर लिया गया था। ये सब कुछ घंटों पहले ही हुआ था जब एनसीआरबी के आंकड़ों ने देश में अपराध की सूची में बलात्कार के मामले में मध्यप्रदेश को सबसे उपर रख दिया। इस परिदृश्य से सरकार में घबराहट फैल गई जिससे पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को स्पष्टीकरण देना पड़ा। 

एनसीआरबी की रिपोर्ट ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर चर्चा के दौरान सरकार पर हमला करने के लिए विपक्ष को और ताकत दे दी। विपक्ष सरकार पर लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि सरकार  प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा देने में बुरी तरह से नाकाम रही है, जिसकी वजह से मध्यप्रदेश देश में बलात्कार की वारदातों की सूची में सबसे उपर बना हुआ है।
विज्ञापन

रेप की घटनाओं में मध्यप्रदेश फिर से नंबर 1 बन गया है- सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया
राज्य सरकार को हाल ही में बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था जब राजधानी के बीचो-बीच हबीबगंज रेलवे स्टेशन के नजदीक सिविल सर्विस की तैयारी कर रही एक 1 9 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था। 

एनसीआरबी की साल 2016 के लिए जारी की गई रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया ट्विवटर पर लिखा, 'मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा की जमीनी हकीकत बहुत शर्मनाक है। 2016 में 4882 रेप केस, रेप की घटनाओं में मध्यप्रदेश फिर से नंबर 1 बन गया है।' 

विधानसभा में नेता विपक्ष अजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री को उनके 12 साल के जश्न के मौके पर बताया है कि महिलाओं की असुरक्षा और आदिवासियों के खिलाफ अपराधों के मामले में मध्यप्रदेश नंबर 1 है। 

राज्य सहकारिता मंत्री विश्वास सरंग ने कहा कि यह कहना गलत है कि मध्यप्रदेश महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि तथ्य यह है कि बीजेपी सरकार ने अपराधों की सही रिपोर्टिंग में विश्वास करती है और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें