फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज का राहुल पर हमला: देश में दो कॉमेडी शो चल रहे हैं, टीवी पर कॉमेडी विद कपिल और मोबाइल पर कॉमेडी विद राहुल

Thu, 10 Feb 2022 07:00 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/देहरादून

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में दो कॉमेडी शो चल रहे हैं। टीवी पर कॉमेडी शो विद कपिल शर्मा और मोबाइल पर कॉमेडी विद राहुल गांधी। 
विज्ञापन
उत्तराखंड में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की चुनावी रैलियां भाजपा ने उत्तराखंड में रखी हैं। इसी दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में एक चुनावी रैली के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में दो कॉमेडी शो चल रहे हैं। एक टीवी पर कॉमेडी विद कपिल शर्मा। दूसरा, मोबाइल पर कॉमेडी विद राहुल। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल बाबा तो कुछ भी कहते रहते हैं। उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्हें तो सब मजाक में ही लेते हैं। देश में दो ही कॉमेडी शो चल रहे हैं। एक टीवी पर कॉमेडी विद कपिल! आपको तो पता ही होगा कपिल शर्मा! दूसरा शो देखा है या नहीं...?? दूसरा है मोबाइल पर कॉमेडी विद राहुल! भैया कुछ भी कहते रहते हैं। अब कहते हैं कि हिंदू और हिंदुत्व अलग है। वाह रे! राहुल बाबा तेरी मानसिक आयु 6 साल से ज्यादा नहीं है। तुम क्या जानो हिंदू और हिंदुत्व...
 


लव जेहाद को लेकर भी बरसे
शिवराज ने कहा कि भाजपा के साथ बहनों और भाइयों लव तो चलेगा। लव यानी प्यार... इसका मतलब है बाप भी अपनी बेटी से प्यार करता है। मां भी अपने बेटे से प्यार करती है। भाई अपनी बहन से प्यार करता है। यह प्यार तो चलेगा, पर प्यार के नाम पर लव जिहाद नहीं चलने देंगे। किसी भी कीमत पर नहीं चलने देंगे। हमने मध्य प्रदेश में कानून बनाया। उत्तर प्रदेश में कानून बनाया। उत्तराखंड में हमने तय किया है जिसने लव के नाम पर जिहाद किया, उन्हें जेलों में सड़ा दिया जाएगा। उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें