फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में शिवराज: गंगा आरती की, रुद्राक्ष का पौधा लगाया, पारदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया 

Fri, 03 Dec 2021 12:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरिद्वार में शुक्रवार की सुबह हरिहर आश्रम कनखड़ में बिताई। रुद्राभिषेक किया। महामृत्युंजय महादेव मंदिर में पूजन किया। साथ ही, अवधेशानंद जी के साथ रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरिद्वार स्थित हरिहर आश्रम कनखल में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी के साथ रुद्राक्ष का पौधा रोपण किया। आचार्य श्री ने इस पौधे को रूद्र राज नाम दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरिद्वार यात्रा के दूसरे दिन की सुबह स्वामी अवधेशानंद जी के साथ बिताई। उन्होंने हरिद्वार स्थित हरिहर आश्रम कनखल में रुद्राश का पौधा लगाया। 450 साल पुराने पवित्र रुद्राश वृक्ष की परिक्रमा की। पारदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। साथ ही श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किए। 
विज्ञापन

अवधेशानंद जी को आदि शंकराचार्य की तस्वीर भेट करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले शिवराज एवं उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान ने स्वामी अवधेशानंद जी के साथ हरिद्वार में स्थित सन्यासी आश्रम घाट कनखल पर मां गंगा की आरती कर पूजा-अर्चना की। शिवराज ने हरिहर आश्रम कनखल हरिद्वार में स्वामी अवधेशानंद जी से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने स्वामी अवधेशानंद जी को सांची स्तूप की प्रतिकृति और आदि शंकराचार्य की तस्वीर भेंट की। 
विज्ञापन

पारदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह शिवराज ने हरिहर आश्रम स्थित 450 साल पुराने पवित्र रुद्राक्ष वृक्ष की परिक्रमा कर मध्यप्रदेश के रहवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी के सानिध्य में ये वृक्ष संरक्षित है। प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में हरिद्वार स्थित हरिहर आश्रम कनखल में अवधेशानंद जी के साथ रुद्राक्ष का पौधा रोपा। अवधेशानंद जी ने इस पौधे को रूद्र राज नाम दिया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें