फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: किसान आंदोलन के समर्थन में नायब तहसीलदार की बगावत, इस्तीफा देकर कही यह बात

Thu, 10 Dec 2020 11:33 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
विज्ञापन
नायब तहसीलदार मुनेश्वर प्रसाद विराट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के नौरोजाबाद के नायब तहसीलदार मुनेश्वर प्रसाद विराट ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है। विराट ने इस्तीफे का कारण बताते हुए कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं कर रही है। इसलिए उन्होंने अपना इस्तीफा कलेक्टर के माध्यम से मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को भेज दिया है। 

विज्ञापन


इस्तीफे में बयां किया दर्द
विराट ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि देश में किसानों की समस्याओं का निवारण नहीं हो रहा है। इसलिए किसानों को देश की राजधानी दिल्ली में आंदोलन करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार उनके साथ बेरहमी और बर्बरता पूर्ण व्यवहार कर रही है। यह असहनीय और आहत करने वाला है।

कृषि कानूनों को बताया किसान विरोधी
उन्होंने कहा,'केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून किसान विरोधी हैं। इसमें किसानों और गरीबों का शोषण होगा और पूंजीपतियों का पोषण होगा। इसकी वजह से संपूर्ण देश के किसान और गरीब आत्महत्याएं कर रहे हैं। पूरे देश के किसान, मजदूर व गरीब वर्ग के लोग आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की दुर्दशा को देखकर आहत हूं और आत्मग्लानि महसूस कर रहा हूं। इस वजह से मैं शासन की नीति का विरोध और किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।'
विज्ञापन


पहले भी दिया था इस्तीफा
इससे पहले भी नायब तहसीलदार विराट इस्तीफा दे चुके हैं। पिछली बार जब इन्होंने इस्तीफा दिया था तो उसका कारण विभाग में अधिकारियों की प्रताड़ना को बताया था पर इस बार उन्होंने किसानों के समर्थन में इस्तीफा दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें