फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सात महीने के बच्चे को बेचने के इरादे से उठा ले गई थी महिला, जयपुर से गिरफ्तार, बच्चा भी बरामद

Wed, 30 Aug 2023 08:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

सात माह के बच्चे को चुराने वाली आरोपी महिला दयावती लोधी को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला के पास से सात माह का बच्चा भी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
शिवपुरी से चोरी हुआ सात माह का बच्चा पुलिस ने जयपुर से बरामद कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव से सात माह के बच्चे को चुराने वाली आरोपी महिला दयावती लोधी को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला के पास से सात माह का बच्चा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। मुखबिर की सूचना के आधार पर उक्त महिला तक पहुंची और उसे जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिला दयावती लोधी ने बताया है कि वह उक्त बच्चे को बेचने के उद्देश्य से अपहरण करके लाई थी। बीते 27 अगस्त को मनपुरा गांव से आरोपी महिला ने अपनी बातों में उलझाकर आरती पत्नी अर्जुन केवट का सात साल का बच्चा चुरा लिया था और इस बच्चे को लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने बताया कि इस बच्चा चोरी जाने की इस वारदात के बाद आरोपियों पर दस हजार रुपये का इनाम एसपी ने घोषित किया था। इस वारदात में शामिल महिला का पुत्र छोटू उर्फ सुनील लोधी भी शामिल रहा है। यह अभी फरार है।

भौंती के धुवाई गांव की रहने वाली महिला
आरोपी महिला दयावती लोधी ग्राम धुवाई थाना भौंती जिला शिवपुरी की रहने वाली बताई गई है। इस बच्चे को चुराकर महिला बेचने की फिराक में थी। आरोपी महिला के साथ इसका एक साथी भी इस वारदात में शामिल था जो अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी महिला पर मानव दुर्व्यवहार अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर किया ट्रेस 
एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि जांच के दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम धुवाई थाना भौंती की महिला दयावती लोधी इस वारदात को कर सकती है। इस सूचना पर मोबाइल लोकेशन के आधार पर इस महिला की तलाश की गई। जयपुर में महिला की लोकेशन ट्रेस होने के बाद वहां के जगतपुरा खाटू श्याम कॉलोनी नंबर 7 से आरोपी महिला दयावती पति रामेश्वर (45) निवासी ग्राम धुवाई थाना भौंती को पकड़ा और कब्जे से बच्चे को बरामद किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें