फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी में हंगामा: शौचालय तोड़ने पर नगर पालिका टीम पर हमला, जमकर हुआ पथराव; कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Wed, 25 Feb 2026 08:35 AM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri: शिवपुरी के महलसराय आदिवासी बस्ती में शासकीय शौचालय तोड़ने पर अतिक्रमण हटाने आई नगर पालिका टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला किया। पथराव और लात-घूंसों से कई कर्मचारी घायल हो गए। 
विज्ञापन
शिवपुरी में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के देहात थाना क्षेत्र स्थित महलसराय आदिवासी बस्ती में मंगलवार शाम को हंगामा हो गया, जब अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। हाल ही में बनाए गए शासकीय शौचालय को तोड़े जाने की सूचना पर अतिक्रमण प्रभारी अशोक खरे और उनकी टीम मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों ने समझाइश देने के दौरान टीम का विरोध किया और कुछ युवकों व महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया। टीम जान बचाकर मुख्य सड़क की ओर भागी, लेकिन वहां भी कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस हमले में नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों को अंदरूनी चोटें आई हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: भोपाल धर्मांतरण की इनसाइड स्टोरी: लड़कियों से बार-बार दुष्कर्म, जानें अहमदाबाद-मुंबई कनेक्शन और 'जन्नत' का रोल

घटना का मारपीट वाला वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद नगर पालिका के अमले ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि शिकायत मिल गई है और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें