फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: आमरण अनशन पर बैठे प्रीतम लोधी को मनाने यूपी से आए सपा नेता, जानें इसके पीछे के मायने

Thu, 03 Nov 2022 07:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Pritam Lodhi :पूर्व भाजपा नेता प्रीतम लोधी के समाजवादी पार्टी में जाने के कयासों पर चर्चा होने लगी है। बीते दिनों लोधी और अखिलेश यादव की मुलाकात और अब सपा नेताओं का लोधी के मंच पर आकर अनशन तुड़वाना इसी ओर इशारा कर रहा है। हालांकि प्रीतम लोधी की ओर से कोई बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन
प्रीतम लोधी का अनशन तुड़वाने मप्र पहुंचे थे सपा के कई नेता। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर सभी पार्टियां सक्रिय हैं। तीसरे विकल्प के लिए कई दल जोर लगा रहे हैं, अपनी जगह बनाने के लिए रास्ते तलाश रहे हैं। जनाधार बढ़ाने के लिए नेताओं को तोड़ने, अपनी ओर रिझाने की कोशिशें भी होने लगी हैं। समाजवादी पार्टी की हलचल से तो यही लग रहा है। ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी करने वाले और भाजपा से निष्कासित प्रीतम लोधी पर समाजवादी पार्टी की नजर है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीजेपी से निष्काषित प्रीतम लोधी अति बारिश के कारण बर्बाद फसलों का किसानों का मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर शिवपुरी जिले के पिछोर में आमरण अनशन पर बैठे थे। 15 दिनों से ये अनशन जारी था। उनका ये अनशन खत्म कराने के लिए उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी नेता पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सहित तीन विधायक जिसमें सपा विधायक मुकेश वर्मा, सर्वेश यादव, सचिन यादव पहुंचे। पिछोर में सपा नेताओं ने लोधी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इसके बाद कई चर्चाएं जन्म लेने लगी हैं। इस अनशन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन

प्रीतम लोधी के जरिए सपा भी जनाधार तलाशने लगी है। - फोटो : सोशल मीडिया
राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जाने लगे हैं कि कहीं प्रीतम लोधी समाजवादी पार्टी में तो नहीं जा रहे। अगले विधानसभा में सपा भी अपनी जमीन तलाश रही है। प्रीतम लोधी के जनाधार को सपा अपनी ओर करने में जुट गई है। फिलहाल प्रीतम लोधी ने इस बारे में अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में वह बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं। दूसरी ओर प्रीतम लोधी ने बताया कि जल्द वे पैदल मार्च कर दिल्ली में वरिष्ठ लोगों से विचार-विमर्श करके आगामी फैसला करेंगे।

अखिलेश से हो चुकी है मुलाकात
बता दें कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री नेताजी मुलायम सिंह के निधन के बाद प्रीतम लोधी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। वहां पूर्व सीएम अखिलेश यादव से काफी देर उनकी मुलाकात भी हुई थी। चर्चा है कि यहीं से सपा और लोधी के गठजोड़ की नींव रखी गई। अब सपा नेताओं के द्वारा प्रीतम लोधी का अनशन समाप्त कराए जाने के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आगामी दिनों में प्रीतम लोधी बड़ा फैसला ले सकते हैं। कुल मिलाकर अब प्रीतम लोधी के अगले स्टेप पर सबकी निगाहें हैं। गौरतलब है कि प्रीतम इस क्षेत्र के लोधी समाज से आते हैं और ग्वालियर चंबल संभाग सहित बुंदेलखंड की काफी सीटें लोधी बाहुल्य हैं इसलिए सपा की नजर प्रीतम लोधी पर है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें