फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: शिक्षक का ट्रांसफर हुआ तो पूरा गांव के साथ बच्चे भी रोए, बच्चों ने पूछा- सर क्यों जा रहे हो

Sun, 22 Jun 2025 09:21 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के जुगहा गांव में शिक्षक रामवरन सिंह नरवरिया के तबादले से गमगीन माहौल रहा। विदाई समारोह में छात्र और ग्रामीण भावुक हो गए। शिक्षक ने विद्यालय को शैक्षणिक व सामाजिक रूप से उत्कृष्ट बनाया था। उन्हें दो बार सम्मानित किया जा चुका है। अब उनका तबादला ऊसर जुझाई हुआ है। 
विज्ञापन
शिक्षक के ट्रांसफर पर रोते हुए बच्चे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के करैरा विकासखंड के जुगहा गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में कई वर्षों से पदस्थ शिक्षक रामवरन सिंह नरवरिया के तबादला की खबर के बाद गांव में गमगीन माहौल देखने को मिला। विद्यालय के शिक्षक रामवरन सिंह नरवरिया की विदाई समारोह में स्कूल के छात्र तो गमगीन थे ही, इसके अलावा गांव के अन्य लोग भी शिक्षक के ट्रांसफर से खुश नहीं थे। यहां पर शिक्षक के विदाई समारोह में बच्चे के आंसू निकल आए। इस दौरान बच्चों ने भी सर से पूछा कि सर आप हमें छोड़कर क्यों जा रहे हो।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां

बताया जाता है कि शिक्षक रामवरन सिंह नरवरिया भिंड जिले के रहने वाले हैं, लेकिन वह लंबे समय से करैरा में निवास कर रहे हैं, हाल ही में ट्रांसफर नीति के बाद उनका ट्रांसफर जुझाई गांव के मजरा ऊसर जुझाई स्थित प्राथमिक विद्यालय में कर दिया गया है। स्थानांतरण आदेश आते ही शिक्षक रामवरन सिंह का जब विदाई समारोह आयोजित किया गया तो ग्रामीणों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक रामवरन सिंह ने विद्यालय को न सिर्फ शैक्षणिक बल्कि संस्कारिक और सामाजिक रूप से भी एक उत्कृष्ट संस्थान में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आधी अधूरी जानकारी लेकर पहुंचे कर्मचारी, बाल आयोग की सदस्य ने जताई नाराजगी

दो बार हो चुका है सम्मान
ग्रामीणों ने बताया कि रामवरन सिंह नरवरिया को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर करैरा एसडीएम द्वारा वर्ष 2023 और 2025 में दो बार प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा जनवरी 2025 में उनका नाम जिला कलेक्टर शिवपुरी को प्रशस्ति पत्र के लिए प्रस्तावित किया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक रामवरन सिंह ने स्थानीय बच्चों को कुछ इस तरह स्कूल आने की लत डाल दी कि सभी बच्चे स्कूल आते हैं और उनका पढ़ाई का स्तर भी खासा सुधर गया। अब जब शिक्षक का ट्रांसफर हो गया तो बच्चे हो व परिजन सब फूट-फूट कर रोने लगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें