फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: वेतन नहीं मिलने से परेशान कर्मचारी का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय के सामने बजाया डमरू

Wed, 28 Jun 2023 07:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

कलेक्टर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई के दौरान परेशान कर्मचारी ने विशेष वेशभूषा पहनी और डमरू बजाते हुए यहां पर अपनी सुनवाई का निवेदन किया। वह वेतन नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचा था। 
विज्ञापन
शिवपुरी में विरोध करने पहुंचे कर्मचारी ने बजाया डमरू। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में वेतन नहीं मिलने से परेशान एक कर्मचारी अनोखे अंदाज में कलेक्टर के सामने अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। कलेक्टर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई के दौरान परेशान कर्मचारी ने विशेष वेशभूषा पहनी और डमरू बजाते हुए यहां पर अपनी सुनवाई का निवेदन किया। वह वेतन नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचा था। 
विज्ञापन



शिवपुरी के सामाजिक न्याय विभाग में पदस्थ लोक कलाकार विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि उसके विभाग की ओर से वेतन नहीं दिया जा रहा है और उसे परेशान किया जा रहा है। कलेक्टर कार्यालय में विशेष वेशभूषा पहनकर और हाथ में डमरू लेकर के इस कर्मचारी ने यहां प्रदर्शन किया। कर्मचारी ने कलेक्टर कार्यालय में डमरू बजाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से उसकी सुनवाई करने की मांग की। कर्मचारी विनोद श्रीवास्तव का कहना था कि वेतन नहीं मिलने से उसे अपना परिवार चलाने में परेशानी हो रही है।

सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जन जागरूकता के लिए कलापथक दल बनाए गए हैं। इसी कलापथक दल में लोक कलाकार विनोद श्रीवास्तव की पदस्थापना है। लोक कलाकार को पिछले कई दिनों से वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे परेशान होकर उसने ऐसा अनोखा प्रदर्शन कलेक्टर कार्यालय में किया। कर्मचारी का कहना था कि उसे उसके विभाग से वेतन नहीं दिया जा रहा है। विभाग के दूसरे कर्मचारी उसे परेशान करते हैं। कलेक्टर से गुहार लगाते हुए उक्त कर्मचारी ने उसका वेतन दिलाने की मांग की और संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें