फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: घर में घुसे दो युवकों ने विवाहिता के हाथ-मुंह बांधे, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 12 Apr 2023 06:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता के साथ हाथ-मूंह बांधकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता घटना की शिकायत अपने पति के साथ पुलिस थाने पहुंची। दो युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवक पहले तो विवाहिता को अकेली देख उसके घर में घुस गए, फिर उसके हाथ और मुंह बांधकर उससे दुष्कर्म किया। आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता के साथ हाथ-मूंह बांधकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता घटना की शिकायत अपने पति के साथ पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने दो युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पोहरी थाना प्रभारी टीआई बलविंदर सिंह ढिल्लन ने बताया कि पति की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर दो युवकों ने विवाहिता का हाथ-मुंह बांधकर दुष्कर्म किया। विवाहिता की शिकायत पर 2 युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है फिलहाल आरोपी फरार हैं,जिन्हें पुलिस तलाश रही है।जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें