फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: पानी न मिलने से परेशान महिलाओं ने नगर पालिका के गेट पर ताला जड़कर की नारेबाजी, बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 21 Dec 2023 06:52 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी

सार

शिवपुरी नगर पालिका के गेट पर गुरुवार को महिलाओं ने ताला लगा दिया। वे अपने क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर आंदोलन कर रही थीं। भाजपा की परिषद होने के बाद भी आंदोलन का नेतृत्व महिला भाजपा पार्षद द्वारा करना चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन
शिवपुरी में महिलाओं ने हंगामा किया और नपा के गेट पर ताला लगा दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 11 की महिलाएं इस समय पीने के पानी की समस्या से परेशान हैं। परेशान महिलाएं गुरुवार की सुबह नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं और कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया। पानी न मिलने से परेशान महिलाओं ने यहां जमकर नारेबाजी की। हंगामे के बाद नगर पालिका के कर्मचारी भी एकत्रित हो गए। बाद में पुलिस बुलानी पड़ी और महिलाओं को समझाइश दी गई। लेकिन वे नहीं मानीं और गेट के पास बैठकर जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 11 की परेशान महिलाएं इस आंदोलन के दौरान अपने वार्ड की भाजपा की महिला पार्षद नीलम बघेल को भी साथ लेकर आईं। वार्ड पार्षद नीलम बघेल ने बताया कि उनके वार्ड में पिछले एक महीने से जनता पीने के पानी के लिए परेशान है। यहां पर ट्यूबवेल की दो मोटर एक महीने से खराब पड़ी हुई हैं। नगर पालिका की अध्यक्ष गायत्री शर्मा और केशव सगर को जानकारी दे दी गई है, लेकिन इसके बाद भी मोटर सुधर नहीं रही है इसलिए जनता को आंदोलन करना पड़ रहा है।

भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा के पार्षद ने ही किया हंगामा
शिवपुरी नगर पालिका का इस समय बुरा हाल है। यहां पर भाजपा की नगर परिषद है। यहां पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों भाजपा के हैं। इसके बाद भी भाजपा पार्षदों को अपने कामों को लेकर परेशान होना पड़ रहा है। वार्ड में पानी की समस्या से परेशान भाजपा की नीलम बघेल ने अपने वार्ड की महिलाओं के साथ नगर पालिका में पहुंचकर गेट पर ताले लगा दिए। भाजपा की महिला पार्षद नीलम बघेल का आरोप था कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जनता पीने के पानी के लिए परेशान है। इसलिए उन्हें यह आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने संभाला मोर्चा
शिवपुरी नगर पालिका के गेट पर महिलाओं  द्वारा तालाबंदी किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी। पानी न मिलने से परेशान महिलाएं यहां पर उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण करने की मांग कर रही थी। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और महिलाओं को समझाइश दी कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें