फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 'कार्रवाई न हुई तो सनातनधर्मी कदम उठाएंगे', IAS संतोष के बयान पर पूर्व गृहमंत्री मिश्रा ने दी चेतावनी

Sat, 29 Nov 2025 02:26 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मिश्रा का आरोप है कि वर्मा ने ब्राह्मण समाज और पारिवारिक मर्यादाओं को लेकर शर्मनाक और समाज तोड़ने वाली बातें सार्वजनिक मंच पर कही, जो वैमनस्य फैलाने वाली हैं। मिश्रा ने कहा कि ऐसा व्यवहार सामाजिक समरसता पर हमला है।
विज्ञापन
शिवपुरी में भागवत कथा सुनाने आए नरोत्तम मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी में पं. धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर महाराज की कथा के मंच से पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आईएएस संतोष वर्मा पर टिप्पणी करते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म में भी संतोष वर्मा जैसे विकृत मानसिकता वाले लोग मौजूद हैं, जो ब्राह्मण की बेटी दान में लेने और बेटे से संबंध बनाने जैसी शर्मनाक और समाज को तोड़ने वाली बातें सार्वजनिक मंच से कहते हैं। यह समाज में वैमनस्य और विद्वेष फैलाने का काम है। सरकार ऐसे अधिकारी पर सख्त कार्रवाई करे अन्यथा सनातनधर्मी अपनी ओर से कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह मामला मात्र टिप्पणी का नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता पर सीधा हमला है। पं. धीरेन्द्र शास्त्री का अभियान समाज को एकजुट करने वाला है, जबकि ऐसे बयान समाज को तोड़ने का प्रयास करते हैं। सनातन धर्म अमृत समान है, लेकिन हर किसी को अमृत हजम नहीं होता। जैसे देसी घी, शहद, मिश्री औषधियां हैं, फिर भी कुछ जानवरों को पचती नहीं हैं। कुत्ता शहद खाने से मर जाता है। उसी प्रकार सनातन धर्म रूपी औषधि कई लोगों को नहीं पचती, कई लोगों को सनातन की महानता हजम नहीं होती।

ये भी पढ़ें- शोर-शराबे से दूर CM के बेटे की शादी, विवाह से पहले की रस्में पूरीं, दिखा अभिमन्यु का सादगी भरा अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनका किसी को जानवर से तुलना करने का इरादा नहीं था, बल्कि उनका तात्पर्य यह था कि सनातन की गहराई और पवित्रता को हर व्यक्ति समझ नहीं सकता। उन्होंने कहा कि महाराज धीरेंद्र शास्त्री समाजिक समरसता और हम सब हिंदू भाई-भाई का संदेश देते हैं, लेकिन सनातन विरोधी लोग समाज में जहर घोलने का प्रयास कर रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म सत्य, सद्भाव और आत्मबल का प्रतीक है और उसे कमजोर करने का हर प्रयास असफल होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें