फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: शिवपुरी की टेनिस खिलाड़ी मानसी मजेजी का ग्वालियर में सम्मान, चंबल टेनिस एसोसिएशन ने किया सम्मानित

Tue, 09 Apr 2024 06:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले की टेनिस खिलाड़ी मानसी मजेजी का ग्वालियर में सम्मान हुआ। ग्वालियर चंबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
टेनिस खिलाड़ी मानसी मजेजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी की वरिष्ठ टेनिस खिलाड़ी मानसी मजेजी शर्मा का ग्वालियर चंबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा सम्मान किया गया है। ग्वालियर चंबल टेनिस एसोसिएशन की सिटी सेंटर टेनिस परिसर में आयोजित इटढ्लदास गढ़वाले मेमोरियल प्रथम राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता के समापन मौके पर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने यहां पर मानसी मजेजी शर्मा का सम्मानित किया। इस मौके पर शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


मानसी मजेजी शर्मा कई साल मध्यप्रदेश की नंबर एक लॉन टेनिस खिलाड़ी रहीं। वर्तमान में 40 प्लस की श्रेणी में भारत की नंबर एक वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। आने वाले अगस्त में वह वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप में जो कि तुर्की इस्तांबुल में होगी, उसमें भारतीय टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मानसी मजेजी शर्मा शिवपुरी के वरिष्ठ समाजसेवी और मंगलम के सचिव राजेंद्र मजेजी की पुत्री हैं। मानसी मजेजी शर्मा की शिक्षा-दीक्षा शिवपुरी में ही हुई है और शिवपुरी में उन्होंने लॉन टेनिस खेलना सीखा। इसके बाद वह वर्तमान में दिल्ली रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें