फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: चलते हुए ट्रॉले में अचानक लगी आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट

Sun, 01 May 2022 02:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

नयागांव फोरलाइन हाईवे पर चलते-चलते एक ट्रॉला आग का गोला बन गया। ट्रॉला पूरी तरह जल गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
नयागांव फोरलाइन हाईवे पर रविवार सुबह एक चलते ट्रॉले में अचानक आग लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के सुवासपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नयागांव फोरलाइन हाईवे पर रविवार सुबह एक चलते ट्रॉले में अचानक आग लग गई। ड्राइवर सहित अंदर बैठे लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के कारण काफी देर तक यातायात अवरुद्ध हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक ट्राला शिवपुरी से ग्वालियर की ओर जा रहा था। रविवार सुबह करीब 11 बजे नयागांव फोर लाइन हाईवे से गुजरते समय अचानक उसमें आग लग गई। आग की जानकारी लगते ही ड्राइवर सहित अंदर बैठे लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रॉला तेजी से जलने लगा। आग इतनी तेजी से बढ़ी कि चंद मिनटों में ट्रॉला जलकर पूरी तरह से खाक हो गया।

हादसे के वक्त एक तरफ का ट्रैफिक जाम होने जैसी स्थिति बन गई। सतनवाड़ा और सुभाषपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरलाइन हाईवे के ट्रैफिक को दूसरी ओर डायवर्ट किया। आग किन कारणों से लगी इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। माना जा रहा है कि तेज गर्मी के चलते ट्रॉले में आग लगी है। हादसे में ट्रॉला पूरी तरह जल गया है। शुक्र रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें