फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: सिंध नदी में उफान से मचा हाहाकार, गांव-स्कूल जलमग्न; डैम के आठ गेट खोलकर छोड़ा जा रहा पानी

Tue, 29 Jul 2025 05:54 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri News: शिवपुरी शहर के भी कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। बारिश का पानी गलियों, घरों और दुकानों में भर गया है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। आवागमन बाधित है और कुछ स्थानों पर विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
शिवपुरी में भारी बारिश से बिगड़े हालात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में हो रही लगातार मूसलधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। खासतौर पर कोलारस, बदरवास और रन्नौद क्षेत्र में स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। इन इलाकों से बहने वाली सिंध नदी में उफान आने के बाद दर्जनों गांव और स्कूल पानी में डूब गए हैं। हालात को देखते हुए अटल सागर मणिखेड़ा डैम के आठ गेट खोल दिए गए हैं और करीब 4500 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

 
गांवों में घुसा पानी, घरों और स्कूलों में तबाही
कोलारस विधानसभा क्षेत्र के झड़ी गांव में बारिश के चलते गांव जलमग्न हो गया। बदरवास क्षेत्र के लालपुर गांव में कई घरों में पानी भर गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ा नुकसान हुआ है। संदीपनी उत्कृष्ट विद्यालय में पानी घुसने से हालात और भी गंभीर हो गए, जहां शिक्षकों और ग्रामीणों को करीब पांच फीट पानी में से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। बदरवास थाना क्षेत्र की बराई रोड रेलवे क्रॉसिंग की पुलिया पूरी तरह से जलमग्न हो गई है, जिससे दोनों ओर से आवागमन बाधित हो गया है।

यह भी पढ़ें- Sehore: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कुलांस नदी खतरे के निशान से ऊपर; कई गांव जलमग्न, स्कूलों में छुट्टी
विज्ञापन

 
रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ ने बचाई कई जानें
इंदार थाना क्षेत्र के इम्लावदी गांव में पानी के तेज बहाव में फंसे 58 वर्षीय रामदयाल पाल को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला। वहीं रन्नौद के सजाई गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्य राघवेंद्र केवट (32), प्रीति केवट (30) और प्रियंका केवट (6) को रेस्क्यू कर जलभराव से बाहर निकाला गया। प्रशासन की सतर्कता और रेस्क्यू टीम की तत्परता से इन ग्रामीणों की जान बच सकी।
 
शहर में भी जलभराव, निचले इलाकों में मुश्किलें
शहर के भी कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। बारिश का पानी गलियों, घरों और दुकानों में भर गया है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। आवागमन बाधित है और कुछ स्थानों पर विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
 
सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने 30 जुलाई को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, नवोदय, आंगनवाड़ी और प्ले स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Betul News: उफनती नदी के बीच प्रसव पीड़ा, बैलगाड़ी बनी जिंदगी का सहारा; वायरल वीडियो ने खोली विकास की पोल
 
नदी के पुलों से न गुजरने की अपील, प्रशासन अलर्ट पर
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलमग्न रास्तों, पुल-पुलियों और नदी के उफनते घाटों से कतई न गुजरें। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार निगरानी रख रही हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें