फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: छह महीने के बच्चे पर झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, जानें पूरा मामला

Tue, 18 Mar 2025 07:27 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में छह महीने के बच्चे पर झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में झाड़-फूंक के चक्कर में तंत्र-मंत्र करने वाले और एक बच्चे को आग से जलाने वाले तांत्रिक को पुलिस ने पकड़ लिया है। कोलारस पुलिस ने आरोपी तांत्रिक रघुवीर धाकड़ पुत्र स्वर्गीय तोरण सिंह धाकड़ निवासी रामनगर थाना कोलारस को पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में तांत्रिक पर प्रकरण दर्ज किया था।

विज्ञापन


बता दें कि मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी तांत्रिक फरार था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। तांत्रिक ने छह महीने के बच्चे मयंक धाकड़ को तंत्र-मंत्र के माध्यम से झाड़-फूंक करने के लिए उसको उल्टा अग्नि के ऊपर लटका कर जला दिया था। धोनी के नाम पर उसको जलाने का प्रयास किया गया था, जिसके कारण उसकी आंखों और गाल पर चोट आई थी। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी को मामला दर्ज करने के बाद संबंधित तांत्रिक फरार था। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि तांत्रिक रघुवीर धाकड़ पड़ौरा चौराहे के नजदीक खड़ा हुआ है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: इंदौर मेें महिला से चेन लूटी, विरोध किया तो धक्का देकर गिराया
विज्ञापन


अंधविश्वास में अंधे हो गए थे माता-पिता
बताया जाता है कि आरोपी तांत्रिक रघुवीर धाकड़ के द्वारा बच्चे का झाड़-फूंक करते समय उसे भभूत देने के नाम से नीचे आग जलाकर बच्चे का दोनों पैर पकड़कर उसे उलटा कर आग के ऊपर टांग दिया था। आग ज्यादा होने से बच्चे का चेहरा झुलस कर घाव हो गया एवं दोनों आंखों में अत्यधिक धुंआ चला गया, जिससे आंखों में क्षति पहुंची है। इस घटना के बाद बच्चे के माता-पिता बच्चे को लेकर जिला मुख्यालय पर आए। यहां पर जिला अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शिवपुरी जिले में एक माता-पिता के द्वारा अंधविश्वास में अंधा हो जाने के बाद इनके छह माह के बच्चे की जान से खिलवाड़ का मामला दो दिन पहले सामने आया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ओंकारेश्वर पहुंचे सीएम मोहन यादव बोले- प्रदेश में दूध की दुकान खुलवाएंगे, शराब दुकान बंद कराएंगे

मसान हटवाने ले गए थे मां-बाप
शिवपुरी के ग्राम खैरोना निवासी आदेश वर्मा के छह महीने के बेटे मयंक की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। परिवार ने इस पर मसान का चक्कर मान लिया और तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक ने इस बच्चे को धोनी दे डाली, जिसके कारण बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चे को गाल पर जला दिया। इसके अलावा आंख के कॉर्नियां पर भी उसका प्रभाव आया है। बच्चों की हालत खराब है, आंखों पर भी संकट है। बच्चें को शिवपुरी से ग्वालियर रेफर किया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें