फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में महिला से चेन लूटी, विरोध किया तो धक्का देकर गिराया

Tue, 18 Mar 2025 07:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

संचार नगर निवासी उर्वशी शर्मा अपनी सहेली भावना के साथ सुबह सैर पर निकली थी। इस बीच दो बदमाशों आए। उन्होंने उर्वशी के गले से चेन पकड़ी। महिला ने एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया और विरोध किया। इस बीच बदमाश ने चेन को जोर से खिंचा।
विज्ञापन
महिला के साथ लूट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के कनाडि़या क्षेत्र में बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। महिला मार्निग वाॅक पर निकली थी। तब यह घटना हुई। दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और महिला के गले से चेन छिनने कोशिश करने लगे। महिला ने उनका विरोध किया और चेन लूटने से रोका तो बदमाशों ने महिला को धक्का दे दिया। इससे महिला के सिर में चोट आई है। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।

 

संचार नगर निवासी उर्वशी शर्मा अपनी सहेली भावना के साथ सुबह सैर पर निकली थी। इस बीच दो बदमाशों आए। उन्होंने उर्वशी के गले से चेन पकड़ी। महिला ने एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया और विरोध किया। इस बीच बदमाश ने चेन को जोर से खिंचा। उसके बाद उर्वशी को जोर से धक्का दे दिया।

विज्ञापन



वह संभल नहीं पाई और जमीन पर गिर पड़ी। झटका देने के कारण उसकी गर्दन में जर्क लगा। इसके बाद बदमाश भाग गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है,ताकि बदमाशों का पुख्ता सुराग लग सके। एक सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कैद भी हुए है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें