फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत, सालोदा गांव का मामला

Tue, 11 Jul 2023 10:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। मामला सालोदा गांव का है।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी में मंगलवार सुबह से हो रही बारिश के चलते आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम करते समय तीन मजदूरों की मौत हुई है और एक घायल बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


कोलारस थाना क्षेत्र के टीला कला गांव में मंगलवार शाम चौहान कृषि फार्म हाउस पर खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। खेत में काम कर रहे संजय आदिवासी उम्र 35 साल, जसमन आदिवासी उम्र 26 साल और सनन केवट उम्र 17 साल घायल हो गए। उसी फार्म हाऊस पर काम कर रहे मजदूरों ने तत्काल घटना की जानकारी खेत मालिक को दी।

खेत मालिक अपने निजी वाहन से तीनों घायल मजदूरों को शिवपुरी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जसमन और संजय की मौत हो गई। जबकि सनन का उपचार जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए डेड बॉडी का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, पोहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सालोदा गांव का है। जहां अपने खेत पर मूंगफली की गुड़ाई का काम करते समय राजेश जाटव उम्र 45 साल के ऊपर तेज बारिश के बीच आकाशीय गिर गई। घायल मजदूर को परिजन तत्काल शिवपुरी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए डेड बॉडी का पीएम कराकर परिजनों को सौंपते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें