फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: देश में सबसे ज्यादा आवास बनाने वाला जिला बना शिवपुरी, PM जनमन के डायरेक्टर ने हितग्राहियों से की बात

Sat, 30 Mar 2024 07:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

पीएम जनमन आवास के डायरेक्टर ने आवासों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से बात की। शिवपुरी पूरे देश में सबसे ज्यादा आवास बनाने वाला जिला बन गया है।
विज्ञापन
आवास का निरीक्षण करते हुए अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में प्रधानमंत्री पीएम जनमन योजना आवास के तहत लगातार आवासों का निर्माण जारी है। इसी क्रम में पीएम जनमन आवास के मध्यप्रदेश में आवास योजना के डायरेक्टर केदार सिंह डाबर ने शिवपुरी जिले के विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित आवासों के हितग्राहियों से चर्चा की। इस मौके पर जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी, शिवपुरी जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश आवास योजना के डायरेक्टर केदार सिंह ने शिवपुरी में पीएम जनमन योजना के तहत किए जा रहे आवासों के निर्माण पर संतोष जताया। डायरेक्टर केदार सिंह ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आवास योजना के कार्य पर निरंतर मॉनिटरिंग करें और हितग्राहियों को किसी प्रकार की समस्या न आए। गौरतलब है कि शिवपुरी में पीएम जनमन योजना के तहत 15 हजार सहरिया आदिवासियों के लिए आवास स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते 15 जनवरी को योजना के तहत पूरे देश में एक लाख से अधिक आवास स्वीकृतियों प्रदान कर राशि संबंधित हितग्राहियों को दी थी। इस दौरान शिवपुरी के आदिवासियों से भी बात की थी।

देश में सबसे पहले आवास बना शिवपुरी में
पीएम जनमन योजना के तहत 29 दिनों में देश का सबसे पहले आवास शिवपुरी जनपद के कलोथरा गांव में भागचंद आदिवासी का बना है। इस आवास के तैयार बनने के बाद विधिवत ढोल-ताशों के साथ हितग्राही भागचंद आदिवासी को आवास में गृहप्रवेश कराया गया था। इसके अलावा शिवपुरी जिले में लगातार स्वीकृत आवासों का निर्माण संबंधित हितग्राही द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में 100 आवासों का निर्माण पूरा हुआ
शिवपुरी जिले में पीएम जनमन योजना के तहत सहरिया आदिवासियों के लिए स्वीकृत आवास में से अभी तक शिवपुरी जिले में 100 आवास पूर्ण हो चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर देश में देखा जाए तो अभी तक 136 आवास पूर्ण हुए हैं। इस तरह से देखा जाए तो शिवपुरी जिले में आवासों का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें