फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: पीएम जनमन योजना, शिवपुरी ने बनाया कीर्तिमान, हितग्राहियों के लिए 7064 आवास बनकर तैयार

Sat, 09 Nov 2024 08:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम, जो अतिपिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए 15 नवंबर 2023 को शुरू किया गया था, में शिवपुरी जिले ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस योजना के तहत शिवपुरी जनपद ने देश का पहला आवास और 1000 आवास पूर्ण करके देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। 
विज्ञापन
पीएम आवास योजना के तहत तैयार मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम जनमन कार्यक्रम देश की अतिपिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 15 नवंबर 2023 से शुरू किया गया था। जनमन कार्यक्रम को एक वर्ष पूर्ण होने की ओर है। शिवपुरी जिले में पीएम जनमन योजना में उल्लेखनीय काम हुआ है। शिवपुरी जनपद में देश का पहला आवास और 1000 आवास पूर्ण करके पूरे प्रदेश और देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। लगातार पीएम जनमन योजना का काम जारी है। अब पोहरी जनपद ने एक हजार पीएम जनमन आवास पूर्ण कर लिए हैं। ऐसा करने वाली प्रदेश की आठवीं और जिले की दूसरी जनपद है।

विज्ञापन


पीएम जनमन कार्यक्रम में देश की अतिपिछड़ी जनजाति, जिसमें शिवपुरी की सहरिया जनजाति के हितग्राहियों को विकास की मुख्यधारा में लाने का प्रयास है। शिवपुरी जिले ने कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में पीएम जनमन में जिस उत्कृष्टता का परिचय दिया वो वाकई एक नजीर है। शिवपुरी जिले में वर्तमान में कुल 36620 सहरिया हितग्राहियों के लिए आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। 7064 आवास पूर्ण कर लिए गए हैं। आवास पूर्णता में शिवपुरी जिला देश और प्रदेश में प्रथम है।

शिवपुरी सीईओ जिला पंचायत हिमांशु जैन लगातार पीएम जनमन आवासों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अधिक से अधिक आवासीय कॉलोनियां विकसित करवाई जा रही हैं। वर्तमान में शिवपुरी जिले में 14 कॉलोनियां निर्माणाधीन हैं। इन कॉलोनियों में आवास के अतिरिक्त शहरों की तर्ज पर रोड, पानी, बिजली, चौपाल, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन आदि की सुविधाएं भी दी जाएंगी। पोहरी जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा के अनुसार दिसम्बर अंत तक देश में सबसे ज्यादा आवास पोहरी जनपद में बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार लगातार काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें