फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: डेंगू पॉजिटिव केसों की संख्या पहुंची एक सैकड़ा, दो बच्चे गंवा चुके जान, अस्पताल में खुला डेंगू वार्ड

Sat, 09 Nov 2024 01:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने घरों के आसपास गंदगी ना होने दें, साफ सफाई रखें, ज्यादा दिनों तक पानी का भराव न होने दें। पानी की टंकी, टायर ट्यूब आदि में ज्यादा दिनों तक पानी में डेंगू का लार्वा पनपता है इसलिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन
शिवपुरी में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में डेंगू व मलेरिया के पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे हैं इस समय 123 पॉजिटिव केस हो गए हैं। लगातार पॉजिटिव केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल में डेंगू की रोकथाम को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड भी खोल दिया गया है जिसमें बीमार मरीजों को भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू व मलेरिया के बढ़ते पॉजिटिव केसों को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। लार्वा विनष्टीकरण के लिए लगातार दवा छिड़काव के अलावा लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दो बच्चों की हो चुकी है मौत
जिले में डेंगू के पॉजिटिव केस आने के अलावा पिछले दिनों दो बच्चों की भी डेंगू से मौत हो चुकी है। हालांकि शिवपुरी का स्वास्थ्य महकमा मौतों को लेकर बचाव की मुद्रा में है। जिन बच्चों की मौत हुई है उनके परिवारजनों का कहना है कि मृतक बच्चे डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे जिसमें बामौरकलां का एक बच्चा और शिवपुरी शहर का एक बच्चा शामिल है। बच्चों में पॉजीटिव केस बढ़ने के बाद स्कूलों में दवा छिड़काव के अलावा साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका की टीम स्कूलों में जाकर लार्वा विनिष्टीकरण सहित जन जागरूकता अभियान चला रही है।

जिला अस्पताल में बनाया गया डेंगू वार्ड
सीएमएचओ डॉ संजय ऋषिश्वर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने घरों के आसपास गंदगी ना होने दें, साफ सफाई रखें, ज्यादा दिनों तक पानी का भराव न होने दे। पानी की टंकी, टायर ट्यूब आदि में ज्यादा दिनों तक पानी में डेंगू का लार्वा पनपता है इसलिए सावधानी बरतें। उन्होंने बताया कि अभी तक 123 केस डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में डेंगू के पॉजिटिव केस सामने आने के बाद शिवपुरी जिला चिकित्सालय में डेंगू वार्ड की स्थापना भी की गई है जिससे पॉजिटिव कैसे आने वाले मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें