फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: मथुरा से उज्जैन जा रहे तीर्थ यात्रियों से भरा पिकअप पलटा, 20 से अधिक लोग घायल

Sun, 02 Jun 2024 03:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

पिकअप में सवार करीब 40 तीर्थ यात्री मथुरा से उज्जैन जय गुरुदेव आश्रम पर होने वाले वार्षिक भंडारे में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान कोलारस थाना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर खालसा होटल के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर खालसा होटल पास रविवार सुबह एक तीर्थ यात्रियों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाक के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मैक्स पिकअप वाहन में सवार करीब 40 तीर्थ लोग मथुरा से उज्जैन जय गुरुदेव आश्रम पर होने वाले वार्षिक भंडारे में शामिल होने के लिए जा रहे थे।  कोलारस थाना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर खालसा होटल के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को कोलारस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां से  कुछ गंभीर रूप से घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

हादसे में घायल तीर्थ यात्री ओमप्रकाश ने बताया कि वह मथुरा से उज्जैन आश्रम पर होने वाले वार्षिक भंडारे में जा रहे थे। तेज गति से उनका पिकअप हाईवे पर पलट गया, जिसमें करीब 40 लोग सवार थे। इनमें 20 के ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे की सूचना पर कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। साथ ही केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें