फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: बिना बताए परीक्षा देने पहुंची पत्नी, पति ने एग्जाम हॉल में घुसकर फाड़ी आंसर शीट, बोला- नहीं पढ़ाना

Sun, 23 Jul 2023 02:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में पति की मर्जी के खिलाफ जाकर एक पत्नी एग्जाम देने पहुंची थी, लेकिन पति को उसका पढ़ना लिखना पसंद नहीं था, जिसके बाद पति ने गुस्से में एग्जाम हॉल में घुसकर उसकी आंसर शीट फाड़ दी।
विज्ञापन
पति ने फाड़ी पत्नी की आंसर शीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के पिछोर छत्रसाल कॉलेज में शनिवार को एक अलग ही मामला देखने को आया। यहां पर एक महिला एग्जाम हॉल में परीक्षा दे रही थी तभी उसका पति वहां गया और एग्जाम हॉल में पहुंचकर उसने अपनी पत्नी की आंसर शीट फाड़ दी। पति की इच्छा के विरुद्ध परीक्षा देने के लिए आई महिला की आंसर शीट फाड़े जाने के बाद महिला कॉलेज परिसर में ही रोने लगी। महिला आरती लोधी समाज शास्त्र का थर्ड ईयर का एग्जाम देने के लिए आई थी। तभी उसका पति वहां पर आ गया और पति की इच्छा के विरुद्ध परीक्षा दे रही महिला की आंसर शीट परीक्षा हॉल में ही फाड़ दी। आंसर शीट फाड़े जाने के बाद महिला जोर-जोर से रोने लगी। महिला आरती लोधी के पति मनमोहन लोधी का कहना है कि उसे अपनी पत्नी को नहीं पढ़ाना। इसके बाद वह वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि आरती ने अपने मायके से परीक्षा फॉर्म भरा था। पति उसे पढ़ाना नहीं चाहता है। आरती ने बताया कि पति उसे परेशान करता है, इसलिए वह उसके साथ नहीं रह रही है। अब उसने एग्जाम हॉल में आकर यह हरकत कर दी है।
विज्ञापन


पिछोर के छत्रसाल कॉलेज में शनिवार को भोज मुक्त यूनिवर्सिटी की बीए परीक्षा थी। मटया गांव की रहने आरती लोधी अपना थर्ड ईयर का समाज शास्त्र का एग्जाम दे रही थी। शाम करीब 4:45 बजे आरती का पति मनमोहन लोधी एग्जाम हॉल में पहुंचा। उसने पत्नी की आंसर शीट फाड़ दी। इस मामले को लोग उत्तर प्रदेश के ज्योति मौर्य प्रकरण से जोड़कर देख रहे हैं। मनमोहन के गैरकानूनी तरीके से परीक्षा हॉल में घुसने और आंसर शीट फाड़ने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

सरकारी कॉलेज में अंदर पहुंचकर कॉपी फाड़ने का माामला पुलिस में भी पहुंचा। लेकिन महिला मामले में कार्रवाई नहीं चाहती। पत्नी के बयान लेने के बाद पुलिस ने मनमोहन को जाने दिया। प्राचार्य एसएस गौतम ने बताया कि महिला ने पति-पत्नी का विवाद बताकर आगे किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें