फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: ASI ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, दूसरे आरक्षक के सरकारी आवास में हुई घटना

Sat, 15 Jul 2023 03:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना जहां घटित हुई, वह किसी दूसरे आरक्षक का सरकारी आवास था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी के खनियाधाना थाना में पदस्थ एक एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने जांच शुरू कर दी है। एएसआई ने किन कारणों से आत्महत्या किया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात एएसआई पुलिस विभाग में ड्राइवर के पद पर पदस्थ सत्यवीर गुर्जर के सरकारी क्वार्टर में सर्विस रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। बताया गया है कि आरक्षक सत्यवीर गुर्जर की रात्रि गश्त में ड्यूटी लगी हुई थी। एएसआई सुकुल मरावी शुक्रवार रात आरक्षक सत्यवीर गुर्जर के सरकारी क्वार्टर पर पहुंचा और रात में वहीं रुकने की आरक्षक से बात कही।
इसके बाद आरक्षक सत्यवीर गुर्जर अपनी रात्रि गश्त में लगी ड्यूटी को करने चला गया। सुबह जब आरक्षक सत्यवीर गुर्जर वापस लौटा, तो उसे अपने सरकारी क्वार्टर के कमरे में एएसआई सुकुल मरावी की लाश मिली। एएसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।
विज्ञापन


बता दें कि एएसआई सुकुल मरावी खनियाधाना कस्बे में एक किराए का कमरा लेकर रहता था। लेकिन वह शुक्रवार रात अपने कमरे पर नहीं गया और आरक्षक सत्यवीर के सरकारी क्वार्टर पर ही रुक गया। जहां उसने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। बताया गया है कि एएसआई सुकुल मरावी की पत्नी भी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। फिलहाल वह सिटी कोतवाली में तैनात है।

पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मौके की जांच करने ग्वालियर से एफएसएल की टीम और पुलिस अधीक्षक पहुंचने वाले हैं। इसके बाद सरकारी क्वार्टर के दरवाजे को खोला जाएगा। इसके बाद जांच और सुसाइड का कारण पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें