फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: निरीक्षण के दौरान पांच खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने छापा मारा

Sat, 19 Oct 2024 09:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर पांच प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है। शिवपुरी एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन
अधिकारी कार्रवाई करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार एवं एसडीएम के मार्गदर्शन में संयुक्त दल द्वारा शिवपुरी शहर के पांच खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण शनिवार को किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 तथा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय और वितरण विनियम आदेश 2000 के अंतर्गत उक्त प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


इस दौरान संयुक्त दल में एसडीम उमेश कौरव, नायब तहसीलदार कैलाश मालवीय, नापतौल निरीक्षक आरके चतुर्वेदी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गौरव कदम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विष्णुदत्त शर्मा और पुलिस बल कोतवाली शिवपुरी उपस्थित रहे। प्रतिष्ठानों में जय गोपाल जी एसडीम उमेश कौरव ने बताया कि मिष्ठान भंडार पोहरी रोड शिवपुरी नमूना खाद्य पदार्थ बर्फी, मिठाई निर्धारित मात्रा से 80 ग्राम कम तौलने संबंधी प्रकरण दर्ज तथा एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया।

जय श्रीराम मिष्ठान भंडार पोहरी रोड शिवपुरी नमूना खाद्य पदार्थ गुजिया, इलेक्ट्रॉनिक कांटा बिना सील का पाए जाने संबंधी प्रकरण दर्ज तथा एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। त्रिपाठी मावा भंडार माधव चौक शिवपुरी में खाद्य पदार्थ मावा का नमूना, बांट बिना सील के पाए जाने संबंधी प्रकरण दर्ज किया गया। पाराशर मावा भंडार माधव चौक शिवपुरी पर खाद्य पदार्थ मावा का नमूना, इलेक्ट्रॉनिक कांटा पुरानी सील का पाए जाने संबंधी प्रकरण दर्ज। इसके साथ ही शिव मावा ब्रोकर्स माधव चौक शिवपुरी का इलेक्ट्रॉनिक कांटा बिना सील के पाए जाने संबंधी प्रकरण दर्ज किए जाने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें