फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: शिवपुरी की नेहा अन्वेकर ने अपनी पेंटिंग से मचाई धूम, ऑस्ट्रेलिया में किया नाम रोशन

Mon, 07 Jul 2025 07:38 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी की नेहा अन्वेकर ने चित्रकला में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। उन्होंने आईटी की नौकरी छोड़कर पेंटिंग को करियर बनाया। मेलबर्न में उनकी आध्यात्मिक और अमूर्त कलाकृतियां प्रसिद्ध हैं। हाल ही में उन्होंने किरण बेदी का चित्र बनाया, जिसका अनावरण स्वयं किरण बेदी ने किया। 
विज्ञापन
शिवपुरी की नेहा ने किरण बेदी की तस्वीर बनाई, जिसका अनावरण किरण बेदी ने मेलबर्न में किया। - फोटो : Facebook@Neha's Paintings
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी की होनहार कलाकार नेहा अन्वेकर के चित्रकारी के चर्चे इस समय देश-विदेश में हो रहे हैं। नेहा अन्वेकर सुपुत्री नितिन मंदसौर वाले ने अपनी प्रतिभा से न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। नेहा ने मात्र पांच वर्ष की आयु से चित्रकला की दुनिया में कदम रखा। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गुरुनानक स्कूल, विद्या मंदिर शिवपुरी एवं शासकीय गर्ल्स हाईस्कूल कोर्ट रोड शिवपुरी में हुई। इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई भोपाल से एवं एमसीए (स्नातकोत्तर) एसएटीआई विदिशा से पूर्ण की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  झमाझम बारिश से शहर की कई कॉलोनी पानी में डूबीं, जल भराव से बाढ़ जैसे हालात

आईटी की नौकरी छोड़ पेंटिंग में बनाया करियर
शिवपुरी के आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र से रिटायर हुए पूर्व प्राचार्य नितिन मंदसौर वाले बताते हैं कि उनकी पुत्री नेहा ने अपने छात्र जीवन में ही कला के प्रति अपने जुनून को जीवित रखा। कक्षा 10वीं में राज्यस्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उन्हें भोपाल में सम्मानित किया गया। उनके पिता ने बताया कि नेहा ने आईटी क्षेत्र में मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में अच्छी नौकरी प्राप्त की, परंतु अपनी कला के प्रति समर्पण के चलते उन्होंने वह नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह पेंटिंग को अपना करियर बना लिया। आज नेहा मेलबर्न में आध्यात्मिक कला, अमूर्त चित्रकारी, प्रकृति चित्रकारी, ऐक्रेलिक चित्रकारी एवं स्केचिंग में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना में गबन, डीन के खिलाफ लोकायुक्त ने दर्ज किया मामला

पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी का बनाया सुंदर चित्र
हाल ही में नेहा ने ऑस्ट्रेलिया में भारत की प्रतिष्ठित पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी का सुंदर चित्र तैयार किया, जिसका अनावरण स्वयं किरण बेदी ने मेलबर्न में किया। यह शिवपुरी सहित पूरे भारत के लिए गर्व की बात है। नेहा की कलाकृतियां आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पेंटिंग, नेहा तथा फेसबुक पेज नेहास पेंटिंग पर देख सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें