फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 'जिनके पति बूढ़े होते हैं, वे महिलाएं रात को...' विवादित बयान वाले वीडियो पर कांग्रेस MLA ने दी सफाई

Sun, 10 Sep 2023 03:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से विधायक केपी सिंह ने बुजुर्ग पतियों की कम उम्र की पत्नियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो वायरल हुआ तो बीजेपी ने इसका विरोध किया। हालांकि, बाद में विधायक ने इस पर अपनी सफाई भी दी और कहा कि वीडियो को तोड़-मरोड़ कर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विधायक केपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी के पिछोर विधानसभा से कांग्रेस विधायक केपी सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। पिछोर विधायक एक बैठक के दौरान महिलाओं के संदर्भ में गंदी टिप्पणी कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में कांग्रेस विधायक केपी सिंह कह रहे हैं कि जिन औरतों के पति बूढ़े होते हैं, उन औरतों के साथ रात को दूसरे मर्द सोने आते हैं। उनके पतियों से कुछ होता नहीं है, उनके बस की कुछ है नहीं। इस वीडियो के बाद कांग्रेस विधायक अपने विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।



पिछोर से वर्तमान में कांग्रेस के विधायक केपी सिंह इस सीट पर से छह बार से जीतते हुए आ रहे हैं। इस बार पिछोर से भाजपा ने प्रीतम लोधी को चुनाव आचार संहिता लगने से पहले ही अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है। पिछोर विधायक केपी सिंह का महिलाओं के संदर्भ में टिप्पणी करते हुए का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने केपी सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी पिछोर विधायक इस बयान की निंदा की।
विज्ञापन


विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद पिछोर विधायक केपी सिंह ने सफाई देते हुए अपना एक वीडियो बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि उनका वीडियो तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और उन्होंने कहा कि मेरे वीडियो में कांट-छांट की गई। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी किसी को ठेस पहुंची हो तो वह क्षमा चाहते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें