फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: लोगों की समस्या सुनने निकले शिवपुरी विधायक, स्कूल और अस्पताल कैंपस में मिला कबाड़

Tue, 12 Nov 2024 07:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri: शिवपुरी के भाजपा विधायक देवेंद्र जैन मंगलवार को शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 के भ्रमण पर निकले। जहां मौजूद शिवपुरी शहर का एकमात्र शासकीय कन्या विद्यालय की हालत देखकर वह आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
भाजपा विधायक देवेंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों की समस्या सुनने निकले शिवपुरी विधायक कन्या विद्यालय की छोटी बिल्डिंग में एक कबाड़ देखकर भड़क गए। इस स्कूल ने न सिर्फ अपना गोदाम बना रखा है, बल्कि परिसर में लगे पेड़ भी जंगल का रूप ले चुके हैं। यही नहीं इस विद्यालय की बड़ी बिल्डिंग में कन्याओं के लिए पानी तक का उचित प्रबंध नजर नहीं आया।

विज्ञापन


पानी की टंकी की स्थिति देखने पर ऐसा प्रतीत हुआ कि यह वर्षों से साफ नहीं हुई। स्कूल प्रचार के अवकाश पर होने के कारण उनसे तो बात नहीं हो सकी, लेकिन विधायक देवेंद्र जैन ने मौके से ही जिला शिक्षा अधिकारी को कन्या विद्यालय की दशा सुधारने की निर्देश दिए।

साथी उन्होंने कहा इस विद्यालय की वर्षों से पुताई नहीं हुई। इसकी तत्काल प्रभाव से पुताई कराई जाए। वहीं नपा अधिकारियों को बुलाकर मौके पर ही नपा का अतिक्रमा दस्त बुलाया और स्कूल कैंपस में बना कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


कबाड़ी द्वारा 24 घंटे की मोहलत मांगे जाने पर चेतावनी के साथ उन्हें 24 घंटे की मोहलत दी गई कि वह न सिर्फ स्कूल परिसर से बल्कि अस्पताल परिसर से भी अपना समूचा कबाड़ा 24 घंटे के अंदर हटा लें।

विधायक देवेंद्र जैन ने वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 की अन्य गलियों का भी भ्रमण किया। जहां कॉलोनी वासियों ने राठौर मोहल्ला के रास्ते में बने कचरा डंपिंग सेंटर की शिकायत की। जिस पर विधायक ने नपा अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां से कचरा सुबह और शाम दोनों शिफ्टों में हटाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें