फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन कर की नारेबाजी, हड़ताल से मरीज परेशान

Tue, 11 Jul 2023 11:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

 शिवपुरी जिले में नर्सिंग ऑफिसर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
नर्सिंग ऑफिसर हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के सभी नर्सिंग ऑफिसर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान सोमवार को जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले यहां पर हड़ताल पर बैठे सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ गई। हड़ताल से मरीज काफी परेशान हैं। इस दौरान जिला अस्पताल के प्रभारी सीएस योगेंद्र रघुवंशी का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर चले जाने के बाद जिला अस्पताल में संविदा स्वास्थ्यकर्मियों से व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या कम होने के चलते थोड़ी बहुत परेशानी आ रही है।
विज्ञापन


500 नर्सिंग ऑफिसर अनिश्चतकालीन हड़ताल पर
शिवपुरी जिले के सभी नर्सिंग ऑफिसर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर बैठे नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवराज राजपूत ने बताया कि देश के अन्य राज्यों में नर्सिंग ऑफिसर को द्वितीय श्रेणी में रखा गया है। मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहां नर्सिंग ऑफिसर को तृतीय श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि शिवपुरी जिले के लगभग 500 नर्सिंग ऑफिसर ने अनिश्चतकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

हड़ताल से मरीज परेशान
नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीजों को इलाज मिलने में परेशानी आई है। यहां पर ऐसे भी कई मरीज थे, जो किसी दुर्घटना में घायल हो गए थे और उन्हें प्रारंभिक उपचार मिलने में भी दिक्कत हुई। हड़ताल से मरीजों को हो रही परेशानी के बारे में जिला अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों से व्यवस्था बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें